विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News: बरगढ़ में जंगली हाथियों का तांडव, दो लोगों को कुचल कर उतार दिया मौत के घाट; दहशत में ग्रामीण

By Radheshyam VermaEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 17 Dec 2023 02:18 PM (IST)

ओडिशा के बरगढ़ जिले में जंगली हाथियों ने आंतक मचा रखा है। इस दौरान दो स्थानीय लोगों को कुचल-कुचल कर ...और पढ़ें

Odisha News: बरगढ़ में जंगली हाथियों का तांडव, दो लोगों को कुचल कर उतार दिया मौत के घाट
Odisha News: बरगढ़ में जंगली हाथियों का तांडव, दो लोगों को कुचल कर उतार दिया मौत के घाट

संवाद सूत्र, संबलपुर। रविवार सुबह बरगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला। इस दौरान जिले के अताबिरा थाना अंतर्गत झरनिया टिकरा और भेडेन थाना अंतर्गत बिशीपाली गांव में हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जंगली हाथियों ने दोनों को पैरों से कुचल दिया था, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

दोनों मृतकों की पहचान बरगढ़ जिले के गायसिलेट ब्लॉक के कठऊमाल गांव के शिवलाल सुना और भेडेन ब्लॉक के बिशीपाली गांव के बलराम उर्फ ​​बलदेव साहू के रूप में की गई है।

क्या है पूरा मामला

बताया गया है कि शिवलाल अन्य मजदूरों के साथ नहर मरम्मत कार्य के लिए झरनिया टिकरा आया था, जबकि बलराम धान काटने के लिए अपने खेत पर गया हुआ था। रविवार की सुबह शिवलाल और बलराम शौच के लिए नहर की ओर गए थे तभी हाथियों ने उन दोनों पर हमला कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि हाल ही में चार हाथियों का एक दल संबलपुर से बरगढ़ जिला पहुंचा है और वहां पर जमकर तांडव मचा रहा है।

ये भी पढ़ें: Odisha Crime: खुद को नासा का वैज्ञानिक, कभी डॉक्टर-प्रोफेसर बताकर ठगने वाला शातिर गिरफ्तार; महिलाओं को वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

ये भी पढ़ें: 6-7 लड़कियों से शादी... पाकिस्तान-केरल के संदिग्ध संगठनों से कनेक्शन, ओडिशा से दबोचा गया कश्मीर का वांटेड