यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
6-7 लड़कियों से शादी... पाकिस्तान-केरल के संदिग्ध संगठनों से कनेक्शन, ओडिशा से दबोचा गया कश्मीर का वांटेड
ओडिशा एसटीएफ ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जाजपुर से कश्मीर का वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसके ...और पढ़ें

HighLights
- 6-7 युवतियों को डॉक्टर होने का झांसा देकर किया विवाह
- संदिग्ध कागजात, ATM, आधार कार्ड, चेक और प्रमाण पत्र जब्त
संवाद सूत्र, संबलपुर। जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा वांटेड जालसाजी और ठगी के एक अपराधी को ओडिशा क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने जाजपुर जिला धर्मशाला थाना अंतर्गत नेऊलपुर से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपित का नाम सैयद ईशान बुखारी उर्फ सैयद बुखारी उर्फ डॉ. ईशान बुखारी बताया गया है। ईशान जाजपुर में रहकर खुद को न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉक्टर बताकर रहता था।
एसटीएफ के डीआईजी ने मामले में क्या कहा
एसटीएफ के डीआईजी जयनारायण पंकज के अनुसार, जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के हांडवाड़ा थाना अंतर्गत पीर मोहल्ले का सैयद ईशान बुखारी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को एसटीएफ की टीम ने जाजपुर पुलिस की सहायता से नेऊलपुर गांव में छापेमारी कर सैयद ईशान बुखारी को गिरफ्तार किया। इसके साथ-साथ उसके पास से कई संदिग्ध कागजात, एटीएम, आधार कार्ड, चेक और प्रमाण पत्र जब्त किया गया है।
कागजातों की जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि सैयद ईशान कभी खुद को न्यूरो डॉक्टर तो कभी सेना का डॉक्टर और कभी प्रधानमंत्री कार्यालय में डॉक्टर बताता था। और तो और उसने खुद को एक वरिष्ठ एनआईए अधिकारी का खास आदमी भी बताया था और ठगी करता था।
6-7 युवतियों को डॉक्टर होने का झांसा देकर किया विवाह
गिरफ्तार ईशान के पास से एसटीएफ ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी द्वारा जारी डॉक्टर डिग्री, कैनेडियन हेल्थ सर्विस, वैलोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज का सर्टिफिकेट भी जब्त किया है।
अब तक की पूछताछ और जांच के दौरान एसटीएफ को पता चला कि सैयद ईशान काफी रंगीन मिजाजी है। उसने कश्मीर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा में 6-7 युवतियों को डॉक्टर होने का झांसा देकर विवाह किया है और अन्य कई युवतियों के साथ उसका संपत्ति है।