विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Dhiraj Sahu गांधी परिवार का ATM...' IT की छापेमारी पर धर्मेंद्र प्रधान ने दी प्रतिक्रिया; कह दी ये बड़ी बातें

By Sheshnath RaiEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sat, 16 Dec 2023 03:39 PM (IST)

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों की कैश बरामदगी के बाद से देश की सियासत गरमाई हुई है। ...और पढ़ें

'Dhiraj Sahu गांधी परिवार का ATM...' IT की छापेमारी पर धर्मेंद्र प्रधान ने दी प्रतिक्रिया
'Dhiraj Sahu गांधी परिवार का ATM...' IT की छापेमारी पर धर्मेंद्र प्रधान ने दी प्रतिक्रिया

HighLights

  1. 'दो तीन-राज्यों के आबकारी नीतियों के निर्धारक थे धीरज साहू'
  2. देश के विभिन्न ठिकानों पर इस घटना को लेकर जांच जारी- शिक्षा मंत्री

संवाद सहयोगी, कटक। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर एवं दूसरे ठिकानों से करोड़ों रुपये बरामद होने के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गांधी परिवार पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि धीरज साहू गांधी परिवार का एटीएम है।

यह तमाम रुपये राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एवं उनके परिवार का है। शिक्षा मंत्री कटक में आयोजित एक स्कूल के 150वीं वर्षगांठ में हिस्सा लेने के मौके पर दिए अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही है।

विभिन्न ठिकानों से करोड़ों रुपये बरामद

ओडिशा समेत देश के विभिन्न जगह पर आयकर विभाग की ओर से हुई छापेमारी में झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से एवं उनके शराब फैक्ट्री और विभिन्न ठिकानों से करोड़ों रुपये बरामद की गई है।

ऐसे में कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने शुक्रवार को अपने प्रतिक्रिया में कहा है कि वह तमाम रुपये उनके परिवार का है। पूरी घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि इस घटना की जांच जारी है। इन पैसों के लाभार्थी कौन है, उसका जवाब उन्हें देना होगा। इसके अलावा रकम कहां से आया है, उसके बारे में भी जवाब रखना होगा।

'दो तीन-राज्यों के आबकारी नीतियों के निर्धारक थे धीरज साहू'

झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के आबकारी नीति निर्धारक थे। ओडिशा से सबसे ज्यादा रुपये बरामद की गई है और वजह है कि यहां पर आबकारी नीति में भ्रष्टाचार ही प्रमुख वजह है। यहां की भ्रष्ट आबकारी नीति में दीमक लगने के कारण यह देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी शामिल है, उसे जवाब देना होगा। छुपाने से कुछ नहीं होगा। एजेंसी जांच में जुटी है। आज भी देश के विभिन्न ठिकानों पर इस घटना को लेकर जांच जारी है। 500 करोड़ से अधिक रुपये का पता लग चुका है।

संसद की सुरक्षा में चुक पर क्या कुछ कहा

संसद की सुरक्षा में चुक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जांच एजेंसी घटना की जांच कर रही है। उसकी रिपोर्ट आने दीजिए। इससे पहले भी इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। संसद में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए था। पार्लियामेंट एक गंभीर स्थान है। जो लोग यह काम किए हैं, वह बिल्कुल गलत काम किए हैं।

ये भी पढ़ें: Odisha News: राउरकेला में 24 घंटे में डायरिया से चार मरीजों की मौत, अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें: 'मैं आगामी चुनाव में कहीं से भी नहीं लड़ूंगा', वी. के. पांडियन का चौंकाने वाला बयान; कहा- सीएम के पीछे...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।