विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Crime: खुद को नासा का वैज्ञानिक, कभी डॉक्टर-प्रोफेसर बताकर ठगने वाला शातिर गिरफ्तार; महिलाओं को वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 17 Dec 2023 06:30 AM (IST)

ओडिशा क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्क फोर्स ने राष्ट्रविरोधी तत्वों से संबंध रखने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले ...और पढ़ें

खुद को डाक्टर-प्रोफेसर बताकर ठगने वाला शातिर गिरफ्तार
खुद को डाक्टर-प्रोफेसर बताकर ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

 जागरण टीम, नई दिल्ली। ओडिशा क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्क फोर्स ने राष्ट्रविरोधी तत्वों से संबंध रखने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसका नाम सैयद ईशान बुखारी उर्फ सैयद बुखारी उर्फ डॉ. ईशान बुखारी है। मात्र दसवीं पास और बेहद शातिर ईशान बुखारी को धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में कश्मीर पुलिस भी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी था।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, सैयद इशान केरल के कुछ संदिग्ध लोगों और कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के भी संपर्क में था। उसके पास 100 से ज्यादा जब्त दस्तावेज की पड़ताल के बाद पता चला है कि वह कभी खुद को न्यूरो डाक्टर तो कभी सेना का डाक्टर और कभी प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात डाक्टर बताता था। कई लोगों से उसने एक वरिष्ठ एनआइए अधिकारी का खासमखास भी बताकर ठगी की थी।

ईशान बुखारी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी

एसटीएफ के डीआइजी जयनारायण पंकज के अनुसार, ईशान बुखारी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। उसके बाद शुक्रवार को एसटीएफ ने जाजपुर पुलिस की सहायता से कुपवाड़ा के हंडवाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले ताहिर को ओडिशा के जाजपुर जिले से गिरफ्तार किया है। ताहिर के पास से अमेरिका की कार्नेल यूनिवर्सिटी, कैनेडियन हेल्थ सर्विसेज इंस्टीट्यूट तथा क्रिश्चियन मेडिकल कालेज वेल्लोर द्वारा जारी मेडिकल डिग्री समेत कई फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

महिलाओं को वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

हंदवाड़ा पुलिस ने एक स्थानीय निवासी मंजूर अहमद की शिकायत पर ताहिर को अगस्त 2017 को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था। पता चला था कि उसने ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और श्रीनगर व हंदवाड़ा में लगभग आधा दर्जन युवतियों से शादी की है। बरेली में उसने महिला पत्रकार से शादी की थी। उससे उससे सात लाख रुपये नकद और तीन लाख का सोना हड़पा था।

महिला ने हंदवाड़ा पुलिस को बताया था कि वह उसे धमकाता था कि अगर उसने उसकी पोल खोली तो वह दोनों के निजी वीडियो प्रसारित कर देगा। राजस्थान की एक महिला ने भी हंदवाड़ा पुलिस से संपर्क कर बताया था कि ताहिर ने उससे चार लाख रुपये लिए हैं। वह विभिन्न वेबसाइटों और एप के माध्यम से इन लड़कियों से संपर्क करता था। शादी के अलावा वह लड़कियों से रोमांटिक रिश्तों में भी रहता था।

एम्स दिल्ली में भी कर चुका काम

ताहिर ने एम्स दिल्ली और रेनबो अस्पताल पुणे के कुछ प्रतिष्ठित डाक्टरों के अधीन काम भी किया, क्योंकि सभी उसे एक प्रशिक्षित डाक्टर समझते थे। उसने बरेली में अपना एक क्लीनिक भी खोला था, जहां वह कैंसर विशेषज्ञ बनकर लोगों का इलाज कर रहा था। इलाज के दौरान एक कैंसर पीडि़त महिला की मृत्यु भी हुई थी।

खुद को पीर बताकर करता था ठगी

वह कई जगह खुद को पीर बताकर भी लोगों को ठगता था। पुलिस को उसके कुछ वीडियो मिले थे, जिनमें वह एक पीर बनकर लोगों को तकलीफें दूर करने का ढोंग रचता था। हंदवाड़ा के निवासी मंजूर अहमद के अनुसार, ताहिर ने कश्मीर के युवाओं को नौकरी का झांसा देकर 15-15 हजार रुपये (कुल सात लाख रुपये) लिए थे। इसके बाद वह भाग गया।