Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Flood Alert: लगातार बारिश से वैतरणी नदी ने लिया विकराल रूप, आसपास के लोगों में दहशत का माहौल

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 03:19 PM (IST)

    ओडिशा में लगातार भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिससे बाढ़ की स्थिति बन गई है। भद्रक जिले में आखुआपदा एनीकट पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रभावित लोगों को मुफ्त भोजन देने का आदेश दिया। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सहायता की घोषणा की गई है।

    Hero Image
    ओडिशा में लगातार वर्षा से बढ़ रहा है बैतरणी नदी का जलस्तर। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। लगातार भारी बारिश के चलते राज्य के कई इलाकों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। ओडिशा में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। भद्रक जिले के आखुआपदा एनीकट में खतरे का निशान 17.83 मीटर है, जबकि यहां 18.33 मीटर पर जल बह रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक प्रदेश के ऊपरी इलाकों में लगातार वर्षा हो रही है। कुछ जगहों पर हो रही भारी वर्षा के कारण वैतरणी नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भद्रक जिले के निचले इलाकों के लोग इससे डरे हुए हैं।

    इस बीच भद्रक जिले के आखुआपदा में जलस्तर बढ़ रहा है। यहां चेतावनी संकेत 17.83 मीटर है और खतरे का निशान 18.33 मीटर पर बह रहा है। लेकिन सुबह 8 बजे तक यह 18.12 मीटर पर बह रही थी।

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज, बालेश्वर और केंदुझर जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आसमान से हेलीकॉप्टर से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

    बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री ने निचले इलाकों के लोगों के लिए सहायता की घोषणा की। उन्होंने उन लोगों को मुफ्त भोजन देने का भी आदेश दिया जिन्होंने अपना घर खो दिया है।

    यह भी पढ़ें- Odisha News: ब्राह्मणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, एक की मौत और बाढ़ की चपेट में हजारों लोग