यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha Crime: कटक में 7वीं कक्षा के छात्र की गला रेत हत्या, गांव के तालाब से बरामद हुआ शव; परिवार में मचा कोहराम
ओडिशा के कटक में एक स्कूली छात्र की बेरहमी से गला रेत कर हत्या करने की घटना सामने आई है। ...और पढ़ें

HighLights
- ज्योति की लाश को जब्त कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- 7वीं कक्षा का छात्र ज्योति प्रकाश शनिवार से घर से लापता था।
संवाद सहयोगी, कटक। ओडिशा में एक स्कूली छात्र की बेरहमी से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना कटक जिला जगतपुर थाना क्षेत्र स्थित पूर्वकछ गांव की है।
रविवार की सुबह छात्र की लाश गांव के एक तालाब में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना को लेकर गांव में मातम का माहौल छाया रहा। साथ ही साथ हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए गांव के लोगों की ओर से मांग की गई है। हत्या के बाद से लोगों में आक्रोश है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, जगतपुर थाना अंतर्गत पूर्वकछ थोरिआ साही के सातवीं कक्षा के छात्र ज्योति प्रकाश बेहेरा शनिवार से लापता था। घरवाले खोजबीन में जुटे थे, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।
घरवाले यह उम्मीद लगा रहे थे कि वह किसी रिश्तेदार के घर चला गया होगा, लेकिन सभी से पूछताछ करने के बावजूद जब कुछ भी पता नहीं चल पाया।
मामले की गहनता से जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को ज्योति के पिता किसी बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज किए थे। उसके बाद से वह लापता हो गया था। ऐसे में जब रविवार की सुबह उसकी लाश को स्थानीय कुछ लोगों ने खेत में धान काटने के लिए जाते समय देखा। गांव के चंदन पोखरी तालाब में लाश को बहता देख पुलिस को खबर किया गया। साथ ही साथ इसके बारे में उनके परिवार वालों को खबर दी गई।
जगतपुर थाना पुलिस के आईआईसी रविंद्र नाथ मेहेर की अगुवाई में एक टीम मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। ज्योति की लाश को बरामद कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को गंभीरता से लेकर गहनता से जांच कर रही है।
