विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News: कटक नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध मीट दुकानों पर मारा छापा; हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार

By Sheshnath RaiEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sat, 16 Dec 2023 05:32 PM (IST)

कटक में शुक्रवार को गैर कानूनी मीट दुकानों पर नगर निगम के एनफोर्समेंट टीम ने छापा मारा। इस दौरान रास्ते ...और पढ़ें

कटक नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध मीट दुकानों पर मारा छापा; हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार
कटक नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध मीट दुकानों पर मारा छापा; हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार

HighLights

  1. 14 दुकानों पर छापेमारी करते हुए 9 हजार रुपये जुर्माना वसूले गए।
  2. कई दुकानों को तोड़ दिया गया, बरामद मांस भी नष्ट कर दिया गया।

संवाद सहयोगी, कटक। कटक के विभिन्न जगहों पर रास्ते किनारे खोले जाने वाले गैर कानूनी मांस दुकानों पर शुक्रवार दोपहर तक छापेमारी चली। कटक नगर निगम के एनफोर्समेंट टीम की ओर से छापेमारी की गई। गैरकानूनी तौर पर रास्ते किनारे मांस काटे जाने के चलते यह छापेमारी की गई है।

बादामबाड़ी, अरुणोदय नगर, बीजू पटनायक चौक, स्टेडियम के पास मौजूद मांस की दूकान, काठजोड़ी, रिंग बांध आदि सभी जगहों पर मौजूद मांस दुकानों पर दिनभर छापेमारी चली। कटक नगर निगम एनफोर्समेंट टीम की ओर से कुल 14 दुकानों पर छापेमारी करते हुए 9 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

कई दुकानों को भी तोड़ दिया गया

इसके अलावा कई दुकानों को भी तोड़ दिया गया और वहां से बरामद मांस को भी नष्ट किया गया। मांस काटने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामानों को भी जब्त की गई है ।

गौरतलब है हाईकोर्ट में किलखाना संबंधित जनहित याचिका की सुनवाई के समय गुरुवार को कटक नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर अजय मोहंती और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सत्यव्रत महापात्र निजी तौर पर हाजिर होकर जवाब रखें। उनके द्वारा पहले से दाखिल की जाने वाली हालफनामा में गलती होने के कारण हाईकोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी।

क्या है पूरा मामला

ऐसे में अदालत को बिना किसी शर्त के क्षमा मांगते हुए दोनों ने रास्ते किनारे गैर कानूनी तौर पर चलने वाली किलखाने को बंद करने के लिए अदालत को भरोसा दिया। उसी के तहत इस छापेमारी को सीएमसी की ओर से अंजाम दिया गया।

शहर भर में मौजूद कुल 5 पंजीकृत किलखाना में मांस काटने के लिए व्यापारियों को निगम की ओर से अपील की गई है। इस नियम का उल्लंघन करने पर आगे इन मांस दुकानों पर कटक नगर निगम की ओर से छापेमारी की जाएगी और उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 6-7 लड़कियों से शादी... पाकिस्तान-केरल के संदिग्ध संगठनों से कनेक्शन, ओडिशा से दबोचा गया कश्मीर का वांटेड

ये भी पढ़ें: Odisha News: राउरकेला में 24 घंटे में डायरिया से चार मरीजों की मौत, अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप