Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Train Accident: रेलवे ने 688 लोगों को दिया मुआवजा, अबतक 19.26 करोड़ रुपये का किया वितरण

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 04:49 AM (IST)

    पूर्वी मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रिंकेश रॉय ने बताया कि ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में अभी भी लगभग 200 लोगों का इलाज चल रहा है। रॉय ने कहा कि दुर्घटना वाले दिन लगभग 1100 लोग घायल हुए थे।

    Hero Image
    688 लोगों के बीच मुआवजा वितरण किया गया।

    भुवनेश्वर, राज्य ब्यूरो। ओडिशा के बालेश्वर रेल हादसे के पीड़ितों-प्रभावितों के बीच रेलवे की ओर से अब तक 19.26 करोड़ रुपये का वितरण किया जा चुका है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने बुधवार को बताया कि अब तक 688 लोगों के बीच मुआवजा वितरण किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेजी से चल रहा मुआवजा राशि वितरण का काम

    अन्य प्रभावितों-पीड़ितों के बीच भी मुआवजा राशि वितरण का काम तेजी से चल रहा है। ओडिशा और बंगाल सरकार ने अपने-अपने राज्यों के रहने वाले मृतकों के आश्रितों के लिए 5-5 लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार मुआवजा राशि की घोषणा की है।

    लगभग 200 लोगों का चल रहा इलाज

    पूर्वी मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रिंकेश रॉय ने बुधवार को बताया कि ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में अभी भी लगभग 200 लोगों का इलाज चल रहा है।

    रॉय ने कहा कि दुर्घटना वाले दिन लगभग 1,100 लोग घायल हुए थे। जिनमें लगभग 900 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में लगभग 200 लोगों का इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना में मरने वाले 275 लोगों में से 101 शवों की पहचान बाकी है।