Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, मुख्य सचिव ने तैयारी का लिया जायजा

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 02:08 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा दौरे पर आ रही हैं। वह एम्स भुवनेश्वर के 5वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी जहाँ 643 छात्रों को डिग्री और 31 को स्वर्ण पदक मिलेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं 50 प्लाटून तैनात हैं। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। राष्ट्रपति कटक में भी कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

    Hero Image
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा दोरे पर आ रही हैं। वह सोमवार को एम्स भुवनेश्वर के 5वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 5.30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में भाग लेंगी।

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और भुवनेश्वर सांसद भी शामिल होंगे।

    छात्रों को किया जाएगा सम्मानित

    जानकारी के मुताबिक समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में कुल 643 छात्रों को डिग्री प्रमाण पत्र मिलेगा। 31 छात्रों को स्वर्ण पदक मिलेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति की उपस्थिति इस आयोजन को और भी भव्य बनाएगी। इसलिए एम्स के अधिकारी और छात्र बहुत उत्साहित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त एस देवदत्त सिंह ने कहा कि सुरक्षा, यातायात, रूट लाइनिंग और प्रोटोकॉल के अनुसार कदम उठाए गए हैं। पुलिस की 50 प्लाटून तैनात की गई हैं।

    सुरक्षा-व्यवस्था संभालेंगे अधिकारी

    आठ डीसीपी रैंक के अधिकारी, 11 अतिरिक्त डीसीपी रैंक के अधिकारी, 31 एसीपी रैंक के अधिकारी, 44 निरीक्षक और 180 एसआई और एएसआई तैनात किए गए हैं।

    राष्ट्रपति इस दिन कटक में विभिन्न कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। इस कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सिंह ने कहा कि कारकेड रिहर्सल की गई है।

    इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नरसिंह भोल, डीसीपी जगमोहन मीणा, जोन-3 एसीपी तापस प्रधान और खंडगिरी थाना प्रभारी अभिमन्यु दास के साथ बीएमसी के अधिकारी और एम्स के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    मुख्य सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा

    वहीं, राष्ट्रपति मुर्मु के एम्स भुवनेश्वर के दौरे को देखते हुए मुख्य सचिव मनोज आहूजा और राज्य के पुलिस महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एम्स का दौरा किया।

    अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की और एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ आशुतोष की बिस्वास से चर्चा की है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Odisha News: बालेश्वर में वज्रपात का कहर, दो महिला श्रमिकों समेत तीन लोगों की मौत; मौके पर मची चीख-पुकार

    यह भी पढ़ें- Odisha Politics: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम का चुनावी राजनीति से संन्यास, उभरते नेताओं का करेंगे समर्थन