विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Padma Award 2025: ओडिशा के 4 हस्तियों को मिला पद्म श्री, इस वजह से दिया गया सम्मान; यहां देखें लिस्ट

Published: Sat, 25 Jan 2025 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2025 10:50 PM (IST)

देश भर में कई हस्तियों को इस गणतंत्र दिवस पर पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है। जिन हस्तियों को ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. अशोक कुमार महापात्रा को मिला पद्म श्री
  2. दुर्गा चरण रणबीर को मिला पद्म श्री

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा के चार लोगों को भी इस गणतंत्र दिवस पर पद्म श्री सम्मान दिया गया है। पद्म श्री सम्मान पाने वालों में ओडिशा के अद्वैत चरण गडनायक, अशोक कुमार महापात्रा, दुर्गा चरण रणबीर और श्रीमती प्रतिभा शतपथी शामिल हैं। 

अद्वैत चरण गडनायक को कला के क्षेत्र में जबरदस्त काम के लिए पद्म श्री दिया गया है। वहीं, अशोक कुमार महापात्रा ने मेडिसिन के क्षेत्र में उम्दा काम किया है। इसलिए इन्हें मेडिसिन के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान दिया गया है।

दुर्गा चरण रणबीर को भी कला के क्षेत्र में पद्म श्री मिला है। वहीं, प्रतिभा सत्पथी को साहित्य और शिक्षा जगत में बेहतरीन काम के लिए पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है।

अद्वैत गणनायक काफी पॉपुलर आर्टिस्ट

बता दें कि अद्वैत गणनायक काफी पॉपुलर आर्टिस्ट हैं। साल 2022 में अद्वैत ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। 

अद्वैत गडनायक को पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं। अद्वैत को साल 1993 में राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 1999 में उन्हें ओडिशा ललित कला अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। 

प्रतिभा शतपथी का भी ओडिशा में बड़ा नाम

  • वहीं, श्रीमती प्रतिभा शतपथी भी ओडिशा की चर्चित चेहरों में से एक हैं। जब देश के प्रमुख कवि/कवयित्रियों की चर्चा होती है तो प्रतिभा शतपथी का नाम एक बार जरूर सामने आता है।
  • प्रतिभा ओडिया भाषा में कविता लिखती हैं। कविता के क्षेत्र में प्रतिभा को लगभग 40 साल से अधिक का अनुभव है।  प्रतिभा को अब तक कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 
  • प्रतिभा को साहित्य भारती सम्मान, कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान साहित्य सम्मान, आरजी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार, कविता संग्रह 'तन्मय धूलि' के लिए केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार आदि से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें-

Padma Award 2025: शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी को पद्म भूषण; मरणोपरांत दोनों हस्तियों को मिलेगा सम्मान

Padma Award 2025: बिहार के दो दिग्गजों को मिला पद्मश्री, इस काम के लिए मिला सम्मान; आरा-मुजफ्फरपुर के हैं निवासी