Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Padma Award 2025: शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी को पद्म भूषण; मरणोपरांत दोनों हस्तियों को मिलेगा सम्मान

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 09:55 PM (IST)

    बिहार की दो और बड़ी हस्तियों को इस साल गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। हालांकि दोनों हस्तियों का निधन हो चुका है। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि सुशील मोदी भी अब इस दुनिया में नहीं रहे।

    Hero Image
    शारदा सिन्हा को मिलेगा पद्म विभूषण। फ़ोटो- जागरण

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की दो और बड़ी हस्तियों को इस साल गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार 2025 के लिए नामों की घोषणा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें प्रदेश की  लाेक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। सुपाैल जिले के हुलास गांव में एक अक्टूबर 1952 को जन्मी शारदा सिन्हा लोक गीतों की पर्याय थीं।

    छठ गीतों से लेकर फिल्मों में अपनी आवाज से लोकप्रिय रहीं शारदा सिन्हा को संगीत में उनके योगदान के लिए 1991 में पद्मश्री सम्मान व 2018 में पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।

    छठ गीतों से बालीवुड तक अपनी आवाज से लोगों के दिल में बसने वाली शारदा सिन्हा ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया में कहे तो सजाना... काफी लोकप्रिय हुआ।

    इसके अलावा गैंग्स आफ वासेपुर पार्ट टू में चार फुटिया छाेकरे.. जैसे फिल्मों में अपनी आवाज दी थीं। शारदा सिन्हा पारंपरिक गायिकी के साथ आधुनिकता को भी अपनाया था।

    उन्होंने अपनी गायिकी से भोजपुरी, मैथिली व मगही लोक संगीत को न सिर्फ बिहार और उत्तरप्रदेश बल्कि पूरे विश्व में पहचान दिलाई थी।

    1979 में उनकी नियुक्ति ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बतौर संगीत शिक्षिका के तौर पर हुई थी । वह समस्तीपुर स्थित महिला महाविद्यालय से 2017 में सेवानिवृत्त हुई थीं।

    शारदा सिन्हा के पति बृजकिशोर सिन्हा का निधन 22 सितंबर 2024 को पटना में हुआ था। वे शिक्षा विभाग में क्षेत्रीय उप निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

    पति के निधन के बाद शारदा सिन्हा भी पांच नवंबर 2024 को दुनिया से अलविदा हो गई थीं। उनका निधन दिल्ली के एम्स हास्पिटल में हुआ था। वे छठ गीत के अलावा विवाह व संस्कार गीत समेत लोक गीतों से जानी जाती थीं। 

    सुशील मोदी को भी मिलेगा सम्मान

    • वहीं, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उनका जन्म 5 जनवरी 1952 को हुआ। वे बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे। इस वर्ष 13 मई को उनका कैंसर के कारण निधन हो गया।
    • सुशील मोदी वर्ष  2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री और साथ ही बिहार के वित्त मंत्री भी रहे।

    प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं सुशील मोदी

    सुशील कुमार मोदी वर्ष 1973 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव चुने गए। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे। सुशील मोदी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

    सुशील मोदी वर्ष 1990, 1995 व 2000 में पटना सेंट्रल अब पटना के कुम्हरार विधानसभा से विधायक भी बने। वर्ष 2004 में वे भागलपुर से सांसद चुने गए। सुशील मोदी अपने जीवन काल में लोकसभा, राज्यसभा, बिहार विधान सभा व विधान परिषद के सदस्य रहे।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार की 5 हस्तियों को मिला पद्मश्री, इस काम के लिए दिया गया सम्मान, पढ़े पूरी लिस्ट

    कौन हैं भीम सिंह भवेश? अब मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार, 'मन की बात' में पीएम मोदी ने जमकर की थी तारीफ