Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Weather Today: ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश, इन जिलों में अगले 5 दिन तक भारी वर्षा का अलर्ट

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 07:59 AM (IST)

    Odisha Heavy Rain Alert ओडिशा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को ओडिशा के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अनुगुल जिले के आठमलिक में सबसे ज्यादा 101 मिमी बारिश हुई। यह बारिश आने वाले पांच दिनों तक जारी रहेगी। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    Hero Image
    ओडिशा के अधिकतर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Heavy Rain Alert सक्रिय मानसून के प्रभाव से ओडिशा में वर्षा हो रही है और अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी। दक्षिण और आंतरिक ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में वर्षा हो रही है।

    मंगलवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे के बीच अनुगुल जिले के आठमलिक में सबसे ज्यादा 101 मिमी बारिश हुई।

    अनुगुल में 57, बलांगीर में 46, नुआपाड़ा में 30, पारादीप में 29, तालचेर में 18, पुरी में 15.6, ढेंकनाल में 15.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

    इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले 24 घंटों में राज्य के भद्रक, बालेश्वर, मयूरभंज, केंदुझर, सुंदरगढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी और ढेंकानाल, संबलपुर, झारसुगुड़ा, बरगढ़, अनुगुल, देवगढ़ और जाजपुर जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।

    बात करें अगले 5 दिनों की तो, ढेंकनाल, अनुगुल, संबलपुर, देवगढ़, कटक, जगतसिंहपुर, बौद्ध, केंद्रापड़ा जिलों और पुरी, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, बलांगीर, बरगढ़, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, मयूरभंज, केंदुझर, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, गंजाम में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, नुआपड़ा और सुवर्णपुर जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

    इसलिए हो रही झमाझम बारिश

    गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम अवपात कमजोर होने के बाद वेल मार्क लो प्रेसर में तब्दील हो गया है।

    यह आंतरिक ओडिशा और इससे सटे छत्तीसगढ़ में सक्रिय है।इसके परिणामस्वरूप, भुवनेश्वर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी है।

    यह भी पढ़ें: DRDO ने Interceptor Missile का किया सफल परीक्षण, बंगाल की खाड़ी में पृथ्‍वी-2 को बनाया निशाना; देखें Video

    रेल बजट में ओडिशा के लिए 10 हजार 586 करोड़ रुपये की घोषणा, 59 रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में किए गए शामिल

    Odisha: राज्यपाल के बेटे पर एक्शन की जिद पर अड़े BJD विधायक, तीसरे दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ी सदन की कार्यवाही