Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha: ओडिशा में दो हफ्ते बाद लागू होगी केंद्र सरकार की यह योजना, साढ़े तीन करोड़ लोगों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

    ओडिशा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आयुष्मान भारत योजना अगले दो सप्ताह में ओडिशा में लागू होने जा रही है। इस योजना के तहत राज्य के तीन करोड़ 52 लाख लोगों को कवर किया जाएगा और उन्हें देशभर के 29000 अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा दिवस के मौके पर यह घोषणा की।

    By Sheshnath Rai Edited By: Mukul Kumar Updated: Tue, 01 Apr 2025 03:38 PM (IST)
    Hero Image
    अगले दो सप्ताह में ओडिशा में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। उत्कल दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय ओडिशा दिवस कार्यक्रम के मौके पर यह बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना अगले दो सप्ताह में राज्य में शुरू होने जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूरे ओडिशा में तीन करोड़ 52 लाख लोगों को कवर किया जाएगा। इसके साथ ही देशभर में 29,000 अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

    मंगलवार से शुरू हुए ओडिया पक्ष समारोह के अवसर पर राज्य के लोगों को एक संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इन 14 दिनों को एक अप्रैल से 14 अप्रैल को उड़िया नववर्ष के रूप में मना रहे हैं।

    इस पक्ष का हर पल हर मुहुर्त सब कुछ स्वाभिमान, संस्कृति, परंपरा और अस्मिता सभी उड़ियाओं के लिए प्रेरणा का समय हो। ओडिया त्योहार हमारी भाषा, साहित्य, भोजन, कपड़े, नृत्य, संगीत और संस्कृति का उत्सव हो।

    सीएम ने आम जनता से की यह अपील

    • मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोगों से अपील की है कि 1936 में जिन महान पुरुषों और किवदंतियों के बलिदान और त्याग के कारण खंडित ओडिशा एक हुआ, उन महापुरुषों को याद करें, उन्हें सम्मान दें।
    • मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे वह ओडिया नव वर्ष हो या महाविशुब संक्रांति, ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति की नई पहल, एक नया संकल्प और एक विकसित ओडिशा का एक नया अवसर।
    • मन, आत्मा, हृदय से हम ओडिया बने। उड़िया भाषा, साहित्य, भोजन, कपड़े और संस्कृति को हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वाभिमानी ओडिशा का निर्माण करें।
    • गांव, शहर और हर घर में एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक ओडिया पक्ष उत्साह के साथ मनाएं।

    उत्कल दिवस पर पूरे प्रदेश में रहा उत्सव का माहौल

    भुवनेश्वर के साथ पूरे प्रदेश में आज बड़े ही धूमधाम के साथ उत्कल दिवस मनाया गया। उत्कल दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल देखने को मिला है।

    1 अप्रैल 1936 को ओडिशा के एक राज्य के रूप में मान्यता दिलाने वाले प्रदेश के महापुरुषों को सरकार से लेकर विपक्ष एवं आम जनमानस ने याद किया, नमन किया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी प्रमुख ने ट्विट कर उत्कलवासियों को शुभकामना दी है।

    ओडिशा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए लिखा है कि यह दिन ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आदि के क्षेत्र में ओडिशा के लोगों के उत्कृष्ट योगदान को याद करने का एक सुंदर अवसर है।

    ओडिशा के लोग अपनी गौरवशाली परंपरा को जीवित रखते हुए, ओडिशा की बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

    ओडिशा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य ने आधुनिक भारत के कई नायकों को जन्म दिया है। मैं भगवान जगन्नाथ से ओडिशा की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिका है कि उत्कल दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।यह दिन ओडिशा की समृद्ध संस्कृति के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।

    भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है।ओडिशा के लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

    पिछले एक साल से केंद्र और ओडिशा सरकार राज्य के और विकास के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही है। 

    यह भी पढ़ें-

    Odisha News: पति की हत्या के आरोप में 2 साल से जेल में बंद महिला को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

    कोलकाता के अलीपुर जेल से चलाता था गैंग, अब पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात गैंगस्टर