Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में अजब प्रेम की गजब कहानी ! जिस लड़की ने दुष्कर्म के आरोप में भेजा जेल; उसी से रचाई शादी

    ओडिशा के गंजाम जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता से शादी कर ली। जेल अधिकारियों की उपस्थिति में जेल परिसर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी हुई। जेलर ने दोनों परिवारों की सहमति से शादी करवाई। शादी के बाद दुल्हा वापस जेल चला गया। परिवार को उम्मीद है कि अब जल्द ही दूल्हे को जेल से रिहाई मिल जाएगी।

    By Sheshnath Rai Edited By: Divya Agnihotri Updated: Mon, 28 Apr 2025 10:09 AM (IST)
    Hero Image
    दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता से की शादी (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजाम जिले की एक जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद 26 वर्षीय एक युवक ने रविवार को जेल परिसर में पीड़िता से शादी कर ली। वर-वधू के परिवार के सदस्य, कई गणमान्य व्यक्तियों और जेल अधिकारियों की उपस्थिति में जेल परिसर में विवाह संपन्न हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोदला स्थित उप-जेल परिसर में उस समय उत्सव जैसा माहौल हो गया, जब पोलसरा पुलिस थाना क्षेत्र के गोछाबाड़ी निवासी विचाराधीन कैदी सूर्यकांत बेहरा ने उस महिला के साथ विवाह कर लिया, जिससे वह पिछले वर्ष नवंबर में जेल आने से पहले प्यार करता था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले बेहरा गुजरात के सूरत में काम कर रहा था।

    गलतफहमी के कारण दर्ज कराई शिकायत

    दुल्हन के वकील पीके मिश्रा ने कहा कि दूल्हा और दुल्हन के परिवारों के बीच कुछ गलतफहमी के कारण, 22 वर्षीय महिला ने बेहरा के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई और बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया गया। उन्होंने कहा कि अब वे आपसी सहमति से शादी के लिए राजी हो गए हैं, जबकि दूल्हा विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में बंद है।

    कानूनी पहलुओं का पालन करते हुए हुई शादी

    कोदला उप-जेल की जेलर तारिणीसेन देहुरी ने कहा है कि जेल अधिकारियों से अनुमति मिलने और सभी कानूनी पहलुओं का पालन करते हुए हमने विवाह समारोह में समन्वय स्थापित किया।

    उन्होंने कहा कि विवाह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हुए दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवार के सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

    इलेक्ट्रिक वाहन से पहुंचा दुल्हा

    दूल्हा एक सजाए गए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, जिसकी व्यवस्था जेल अधिकारियों ने की थी। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित बुजुर्गों ने वर-वधू दोनों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

    दूल्हे के लिए शादी के कपड़े सहित सभी खर्च दूल्हा और दुल्हन के परिवारों द्वारा वहन किया गया था। देहुरी ने कहा कि हम केवल उनकी शादी की सुविधा दे रहे हैं।

    शादी के बाद जेल में बंद हुआ दुल्हा

    शादी की रस्म पूरी करने के बाद दूल्हा दोबारा जेल में बंद हो गया, जबकि दुल्हन घर लौट गई। दूल्हे के पिता भास्कर बेहरा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही जेल से रिहा हो जाएगा और वे एक खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत करेंगे।

    ये भी पढ़ें

    Chatara News: मंदिर से लौटते समय हुआ सड़क हादसा, शादी की खुशियां मातम में बदली; एक साथ उठी 3 अर्थी

    Odisha News: कटक में रह रही 5 पाकिस्तानी महिलाएं, देश छोड़ने को मिला नोटिस