Odisha News: कटक में रह रही 5 पाकिस्तानी महिलाएं, देश छोड़ने को मिला नोटिस
कटक जिले में पांच पाकिस्तानी महिलाएं रह रही हैं जिन्हें देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को प ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, कटक। कटक जिले में पांच पाकिस्तानी महिलाएं रह रही हैं। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सभी पाकिस्तानियों को देश से निकाले जाने के लिए निर्देश दिया गया है, जिसके बाद इन परिवारों में चिंता बढ़ गई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमाम राज्य के मुख्यमंत्रियों को सभी पाकिस्तानियों की पहचान करने के लिए निर्देश दिया था।
उसी के चलते ओडिशा में 12 पाकिस्तानियों की पहचान की गई है। जिनमें से केवल पांच पाकिस्तानी महिला कटक जिले में हैं।
लंबे अरसे से कटक में रह रही महिलाएं
यह महिलाएं पाकिस्तान से लंबे अरसे की वीजा लाकर कटक शहर तथा जिला में रह रही हैं। पुलिस मुख्यालय सूचना के अनुसार, लालबाग थाना अंतर्गत इलाके में एक पाकिस्तानी महिला, दरगाह बाजार थाना इलाके में दो पाकिस्तानी महिला, मंगलाबाग थाना इलाके में एक पाकिस्तानी महिला और कटक जिला टिगिरिया थाना इलाके में एक पाकिस्तानी महिला रह रही है।
दरगाह बाजार इलाके में रहने वाली महिला कोरोना के समय इंटरनेट मीडिया के जरिए दरगाह बाजार इलाके के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, वह पहले से शादीशुदा थी।
वह अपने पहले पति को तीन तलाक देकर कटक चली आई थी। यहां पर वह शादी कर अपने परिवार के साथ रह रही है और उसकी एक साढ़े तीन साल की बेटी भी है।
ठीक उसी प्रकार कटक ग्रामीण जिला के टिगिरिया इलाके में एक पाकिस्तानी महिला शादी कर परिवार के साथ रह रही है।
वह भी लंबे अरसे के लिए वीजा अवधि बढ़ाने के पिछले कुछ सालों से आवेदन करती आई है। 27 तारीख तक सभी को देश छोड़ने के लिए नोटिस दी गई है। पुलिस इन महिलाओं की गतिविधि के ऊपर कड़ी नजर रखे हुए है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।