Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में वीजा पर 35 वर्षों से रह रहीं पाकिस्तान की फराह, पति ने कहा- नहीं छोड़ेगी भारत

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 03:05 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में पिछले 35 सालों से वीजा पर रह रहीं पाकिस्तानी महिला फराह जहां जिनके पति यूसुफ हन्फी ने स्पष्ट किया है कि वह भारत नहीं छोड़ेंगी। केंद्र सरकार के आदेश के बाद वीजा रद होने से फराह और वजिहा हयाज की मुश्किलें बढ़ गई हैं लेकिन फराह ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है और उनका परिवार यहीं बस गया है।

    Hero Image
    मुजफ्फरपुर में वीजा पर 35 वर्षों से रह रहीं पाकिस्तान की फराह, पति ने कहा- नहीं छोड़ेगी भारत

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार की ओर से वीजा पर भारत आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों से 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश जारी किया है। पाकिस्तानी नागरिकों के सभी तरह के वीजा को रद कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में जिले में शादी कर पति और बच्चों के साथ रहने वाली दो पाकिस्तानी नागरिक फराह जहां और वजिहा हयाज के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं, मगर फराह के स्वजन साफ कह रहे वह भारत नहीं छोड़ेगी। ब्रह्मपुरा थाने के मेहंदी हसन चौक निवासी यूसुफ हन्फी ने फराह से वर्ष 1990 में निकाह किया था।

    तब से वह दीर्घकालीन वीजा पर भारत में ही रह रही है। इस बीच कई बार वीजा का नवीकरण भी नहीं हुआ। 28 फरवरी 2030 तक वैध पाकिस्तानी पासपोर्ट के आधार पर उसे वीजा मिला था। वीजा अवधि इस वर्ष दो दिसंबर तक है। फराह ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दिया है, मगर उसे अब तक नहीं मिली है।

    'फराह भारत नहीं छोड़ेगी'

    अब केंद्र सरकार के आदेश के बाद यूसुफ ने कहा, सरकार का फैसला कम दिनों के वीजा वालों का होगा। जो वीजा पर आकर अपने मेहमानों के यहां रह रहे होंगे उन्हें देश छोड़ना होगा। फराह को कोई नोटिस नहीं मिला है। अब उनके बच्चे हैं। वह सभी भारतीय हैं। ऐसे में फराह भारत नहीं छोड़ेगी।

    वहीं, फराह की भारतीय नागरिकता को लेकर एसएसपी कार्यालय ने भी डीएम को रिपोर्ट पिछले दिनों भेजी है। इस पर अभी निर्णय लिया जाना है।

    वजिहा का मामला भी फराह जैसा

    इसके अलावा, काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में रहने वाली वजिहा हयाज का मामला भी फराह जैसा ही है। उसने वर्ष 2012 में तनवीर से निकाह किया है। उसे भी दीर्घकालीन वीजा मिला है।

    इस वर्ष नवंबर तक इसकी अवधि है। तनवीर ने भी यूसुफ की तरह ही बात कही। उसने कहा, निकाह के बाद से वह भारत की हो गई है। अब तीन बच्चे हैं, जो भारतीय हैं।

    ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा कैंसिल, भारत छोड़ने का मिला नोटिस

    ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तानियों का पता लगाओ और वापस भेजो', पहलगाम हमले के बाद एक्शन में अमित शाह; सभी CM को दिया निर्देश