Ara News: आरा में वीजा पर रह रहीं 2 पाकिस्तानी महिलाएं, भारत आने की है दिलचस्प कहानी
Ara News पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। भोजपुर में वीजा पर रह रहीं दो पाकिस्तानी महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। शाहपुर में आसरी बेगम और कोईलवर में आसमां कई वर्षों से यहां रह रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां उनके वीजा और नागरिकता की स्थिति की जांच कर रही हैं।

जागरण संवाददाता, आरा। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को यहां से जाने को कहा है। भोजपुर में भी पाकिस्तान की दो महिला नागरिक वीजा पर वर्षों से रह रहीं हैं।
एसपी राज ने बताया कि कि शाहपुर में आसरी बेगम और कोईलवर में आसमां नामक दो पाकिस्तानी महिलाएं यहां रह रही हैं। आसरी बेगम का वर्ष 2032 तथा आसमां का वर्ष 2027 तक वीजा है।
कराची में निकाह
कोईलवर निवासी वसीर अहमद के पुत्र आमिर ने पाकिस्तान की कराची निवासी आंसमा से अक्टूबर 2018 में पाकिस्तान के कराची में निकाह किया था। वह 22 जुलाई 2019 को 60 दिनों के वीजा पर भोजपुर के कोईलवर में पति के साथ पहुंचीं, जिसके बाद सितंबर-2019 को पाकिस्तान चली गईं।
2020 में 45 दिनों के वीजा पर फिर भारत आईं। इसके बाद आसमां नौरी वीजा पर 16 सितंबर 2022 को पाकिस्तान गईं और पांच दिसंबर 2022 को पाकिस्तान से भारत आईं। इसके बाद से वह यहीं हैं। आंसमा का पासपोर्ट 2027 तक है।
भारत आने की दिलचस्प कहानी
दूसरी ओर, शाहपुर में रह रहीं पाकिस्तानी नागरिक आसरी बेगम शिवपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन कनैला गांव निवासी आलमगीर कुरैशी की पत्नी हैं और करीब 30 वर्षों से वीजा बढ़ा-बढ़ा कर रह रहीं हैं। आसरी बेगम की कुल पांच संतान हैं, जिसमें चार लड़की और एक लड़का है। दो बेटियों का निकाह भी भारत में ही हो चुका है।
दोनों के निकाह की दिलचस्प कहानी है। वर्ष 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय रानीसागर एवं कनैला से कुछ परिवार पाकिस्तान चले गए थे। उन्हें में से कुछ परिवार 1995 के आसपास एक शादी में शामिल होने के लिए यहां पर आए थे। सभी लोग दो महीने के वीजा पर पाकिस्तान आए हुए थे।
इसी दो महीने के वीजा के दौरान ही आसरी बेगम एवं आलमगीर कुरैशी का निकाह हो गया था। तब से लेकर आज तक कई बार आसरी बेगम एवं उनके पति द्वारा गृह मंत्रालय में अपनी नागरिकता को लेकर आवेदन दिया जाता रहा है, लेकिन नागरिकता नहीं मिली, लेकिन वीजा की अवधि बढ़ती चली गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।