Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: एक बेबस पिता ने कहा- हमारी बेटी एक महीने पहले दुनिया छोड़कर चली गई, फिर भी पुलिस हमारी नहीं सुन रही

    Odisha News सीमा साहू की सन् 2012 में बालीअंता थाना क्षेत्र के रंगबाजार इलाके में रहने वाले आकाश महाराणा से शादी हुई थी। दोनों का 8 साल का एक बेटा है। एक निजी कंपनी में काम करने वाला आकाश महारणा दहेज के लिए सीमा की पिटाई करता था।

    By Vinay Kumar TiwariEdited By: Updated: Thu, 27 Oct 2022 07:29 PM (IST)
    Hero Image
    Odisha News: डीसीपी का कहना है कि घटना की जांच कर रही है पुलिस, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई।

    भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Odisha News: हम झारखंड के रहने वाले हैं इसलिए हमारे साथ भेदभाव हो रहा है। यदि हम ओडिशा से होते तो इस तरह की परेशानी हमें नहीं उठानी पड़ती। हमारी बेटी एक महीने पहले दुनिया को छोड़कर चली गई, मगर पुलिस हमारी कुछ भी नहीं सुन रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हम यहां से 400 किमी दूर झारखंड प्रदेश के सरायकेला में रहते हैं, ऐसे में बार-बार तो यहां नहीं आ सकते हैं। इस बार यदि हमें न्याय नहीं मिला तो फिर हम यहां से जाएंगे ही नहीं। यह बात एक मृत महिला के परिजनों ने आज कमिश्नरेट पुलिस के अंतर्गत आने वाले बलीअंता थाने के सामने कही।

    झारखंड प्रदेश के सरायकेला जिला अन्तर्गत राजनगर पुलिस थाना क्षेत्र के हेंसाल गांव के मानस कुमार साहू ने आज भुवनेश्वर बालीअंता थाना में शिकायत दर्ज करायी है कि उनकी बेटी सीमा साहू की सन् 2012 में बालीअंता थाना क्षेत्र के रंगबाजार इलाके में रहने वाले आकाश महाराणा से शादी हुई थी। दोनों का 8 साल का एक बेटा है। एक निजी कंपनी में काम करने वाला आकाश महारणा दहेज के लिए सीमा की पिटाई करता था।

    गौरतलब है कि 24 सितंबर को सीमा का शव उसके सास-ससुर के घर से लटकते हुए अवस्था में बरामद किया गया था। सीमा के ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या बताया है जबकि उसके मायके वालों का कहना है कि सीमा ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है और आत्महत्या का रूप दे रहे हैं। सीमा की हत्या किए जाने को लेकर उसके मायके की तरफ से बालीअंता थाना में शिकायत दर्ज की गई है।

    उनका आरोप है कि पुलिस मामला दर्ज कर चुप बैठ गई है। सीमा के ससुर और पति खुलेआम घुम रहे हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके प्रतिवाद में आज लड़की के मायके वालों ने स्थानीय उत्कल जननी संगठन के जरिए थाना के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। इसकी खबर मिलने के बाद बालीअंता एसडीपीओ थाना पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ चर्चा कर उन्हें जल्द ही न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ है।

    यह भी पढ़ें- MP News: अब मध्य प्रदेश के निवाड़ी में बनेगा सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर, हिंदू सत्यनाथ ने किया भूमि पूजन

    यह भी पढ़ें- Bengal News: सीएम ममता बनर्जी ने हरियाणा में गृह मंत्रियों की चिंतन बैठक से बनाई दूरी, गृह सचिव व डीजीपी भी नहीं आए

    इस संदर्भ में भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह से दैनिक जागरण ने जब बात किया तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। मामले में दोषी को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। दोषी के खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपना काम कर रही है। वहीं बालीअंता थाना के इंचार्ज युवराज स्वांई ने कहा है कि हमने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।