Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: कृषि के क्षेत्र में ओडिशा में लहराया परचम, सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार से सम्मानित

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 01:20 PM (IST)

    ओडिशा को कृषि के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली में 16वें कृषि नेतृत्व सम्मेलन में एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप ने यह सम्मान दिया। कृषि मंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने किसानों को यह पुरस्कार समर्पित किया। वित्त वर्ष 2024-25 में कृषि क्षेत्र का जीएसवीए में 19% योगदान रहा जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। यह क्षेत्र 49% कार्यबल को रोजगार देता है।

    Hero Image
    ओडिशा को कृषि के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का सम्मान। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा को कृषि के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में मान्यता दी गई है। नई दिल्ली में 16वें कृषि नेतृत्व सम्मेलन में एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा स्थापित कृषि नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    उप मुख्यमंत्री तथा कृषि और किसान सशक्तिकरण और ऊर्जा मंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व मुख्य न्यायाधीश और पुरस्कार समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पी सदाशिवम और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पुरस्कार प्राप्त किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अन्नदाताओं को समर्पित पुरस्कार

    कृषि मंत्री सिंहदेव ने कहा कि यह पुरस्कार ओडिशा के किसानों के नवाचार और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। मैं यह पुरस्कार ओडिशा के अन्नदाताओं को समर्पित करता हूं।

    ओडिशा सरकार इस पुरस्कार के लिए एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है और ओडिशा को भारत में सतत कृषि विकास में एक मॉडल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करती है।

    कृषि क्षेत्र में ओडिशा की उल्लेखनीय उपलब्धि

    उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि यह राष्ट्रीय मान्यता कृषि विकास, नवाचार और समावेशी विकास में ओडिशा की उल्लेखनीय उपलब्धियों को दर्शाती है।

    वित्तीय वर्ष 2024-25 में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों ने ओडिशा के सकल राज्य मूल्य वर्धित (जीएसवीए) में लगभग 19 प्रतिशत का योगदान दिया।

    जो पिछले पांच वर्षों के राष्ट्रीय औसत को पार करते हुए 3.3 प्रतिशत बढ़ा है। कृषि और संबद्ध क्षेत्र मिलकर राज्य में सबसे बड़े नियोक्ता का गठन करते हैं, जो कुल कार्यबल का 49.0 प्रतिशत रोजगार देते हैं।

    यह भी पढ़ें- Odisha News: नुआपाड़ा में नक्सली पर प्रहार, कैंप से टिफिन बम समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

    यह भी पढ़ें- Odisha News: पुरी जगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा में चूक, दीवार फांदकर अंदर घुसे चार युवक