Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मुर्शिदाबाद दंगे के झारसुगुड़ा से जुड़े तार, पिता-पुत्र की हत्या मामले में 2 आरोपी सहित 8 दंगाई गिरफ्तार

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 08:15 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद दंगों में झारसुगुड़ा का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने पिता-पुत्र की हत्या के दो आरोपियों समेत कुल आठ दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां झारसुगुड़ा जिले से हुई हैं जहां आरोपी छिपे हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। मुर्शिदाबाद दंगे में झारसुगुड़ा का लिंक सामने आने से पुलिस जांच तेज हो गयी है।

    Hero Image
    मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़काने वाले छह आरोपी गिरफ्तार। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, झारसुगुड़ा। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद दंगे में झारसुगुड़ा लिंक सामने आया है। पुलिस ने दंगे में पिता-पुत्र की हत्या करने के आरोप में जहां दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दंगे की संलिप्तता के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुर्शिदाबाद दंगे के मामले में झारसुगुड़ा से सोमवार को कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिला पुलिस मुख्यालय में उत्तरांचल आईजी हिमांशु लाल और झारसुगुड़ा एसपी स्मिथ पी परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुर्शिदाबाद में हुए दंगे में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पश्चिम बंगाल एसटीएफ की छह सदस्यीय टीम झारसुगुड़ा पहुंची थी।

    आईजी हिमांशु लाल और झारसुगुड़ा एसपी स्मिथ पी परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

    उनके द्वारा सूचना दी गई की दंगे के कई आरोपी झारसुगुड़ा जिले में छिपे हुए हैं। इसके बाद झारसुगुड़ा पुलिस हरकत में आई और पश्चिम बंगाल एसटीएफ के सहयोग से झारसुगुड़ा जिले से हत्या के दो आरोपियों समेत छह दंगाइयों को गिरफ्तार किया।

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 12 अप्रैल को हुए दंगे में पिता-पुत्र की हत्या के बाद झारसुगुड़ा जिले में आकर छिप गए थे। झारसुगुड़ा एसपी स्मिथ पी परमार के नेतृत्व में एक टीम ने भोर में जिले के बंधबहाल और बनाहरपाली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 20 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ के लिए हिरासत में ली थी।

    हरगोविंद और उसके बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी।

    पूछताछ के बाद दंगे में संलिप्तता के आरोप में 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं, दंगे के दौरान 12 तारीख को पिता हरगोबिंद दास और बेटे चंदन दास की हत्या के आरोप में पुलिस ने बंधबहाल से बानी इसराइल और सैफुल्लाह हक को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे। तभी पुलिस ने चार राउंड फायरिंग कर उन्हें रोकने में सफलता हासिल की। इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो 7.62 एमएम और एक 9 एमएम की जिंदा गोलियां जब्त की गई है।

    जब्त पिस्तौल और गोलियां।

    एसपी परमार ने कहा कि इस तरह के अपराध करने वाले और हमारे जिले में आकर छिपने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में गिरफ्तार संदिग्ध आरोपी

    • बाबुल एस.के. (24 वर्ष) पुत्र असरफुल निवासी ग्राम - सुलीताला, पी.एस.- समशेरगंज, जिला- मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल,
    • अब्दुल खालिक (24 वर्ष) पुत्र फराज़ुद्दीन निवासी ग्राम - सुलीताला, पी.एस.-समसेरगंज, जिला-मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल
    • सबा करीम (25), पुत्र त्यागी हक, ग्राम- सुलीताला, पोस्ट- रतनपुर, पोस्ट- समसेरगंज, जिला- मुर्शिदाबाद
    • रोनी एसके (23), पुत्र गुल मोहम्मद, निवासी ग्राम- दखिन अंताडेपा, पो.ओ.- भसाईपाइकर, पो.स.- समसेरगंज, जिला- मुर्शिदाबाद
    • मनारूल एसके (54), पुत्र स्वर्गीय अफजल, निवासी ग्राम/पोस्ट- भसाईपाइकर, पोस्ट- समसेरगंज, जिला- मुर्शिदाबाद
    • अजफरुल एसके (21), पुत्र हारून एसके, ग्राम- समसेरगंज, डाकघर- धुलियान, थाना- समसेरगंज, मुर्शिदाबाद

    यह भी पढ़ें-

    मुर्शिदाबाद हिंसा में पिता-पुत्र की हत्या मामले में जियाउल शेख गिरफ्तार, कई सबूत लगे पुलिस के हाथ

    Murshidabad Violence: झारखंड में क्यों दिख रहा मुर्शिदाबाद हिंसा का असर? लोगों ने बताई अंदर की बात