Monsoon 2025: मानसून को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट, केरल में इस दिन दे सकता है दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून 27 मई तक दस्तक दे सकता है। हालांकि मॉडल त्रुटियों के कारण इसमें चार दिन का अंतर आ सकता है। इस बीच ओडिशा में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने की आशंका है। राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। बालेश्वर भद्रक समेत कई जिलों में लू का प्रकोप रहेगा।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Monsoon 2025: केरल में इस वर्ष मानसून के 27 मई को दस्तक देने की उम्मीद है। केरल सहित देशभर में इस बार जल्द ही मानसून के दस्तक देने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है। मॉडल त्रुटियों के कारण मानसून चार दिन आगे-पीछे हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने 'एक्स' के जरिए यह जानकारी दी है।
27 मई को दस्तक देगा मानसून
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने लिखा है कि इस बार मानसून अच्छा रहेगा। 27 मई तक (मॉडल त्रुटि ±4 दिन), दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के पास देश की मुख्य भूमि से टकराने की संभावना है। पिछले साल मानसून ने 30 मई 2024 को, 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को और 2020 में 1 जून को केरल को स्पर्श किया था।
ओडिशा में भीषण गर्मी का सितम
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि इस बीच, राज्य में अगले पांच दिनों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। उमस एवं गर्मी से जनजीवन दौरान बुरी तरह से प्रभावित होगा। 14 मई तक भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। 11, 12 और 13 मई को पश्चिमी ओडिशा में कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 14 मई को ओडिशा के आंतरिक हिस्सों में अधिकांश स्थानों पर लू की स्थिति बनने की संभावना है।
इन जिलों में लू चलने की संभावना
बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम और गजपति जिलों में शनिवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप, गर्म हवा के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसी तरह संबलपुर, झारसुगुड़ा, बलांगीर और बौद्ध में 11 मई को लू चलने की संभावना है।
बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति और मयूरभंज में तेज लू चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 12 मई को संबलपुर, झारसुगुड़ा, बलांगीर, बौद्ध और सुंदरगढ़ में कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है। संबलपुर, झारसुगुड़ा, बलांगीर बौद्ध और सुंदरगढ़ में 13 मई को लू का प्रकोप रहेगा।
ये भी पढ़ें
सावधान! हिमाचल के चार जिलों में आज आंधी चलने के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।