Odisha News: ढाबा मालिक को डकैती के बाद गोली मारकर भागे बदमाश, पुलिस की फायरिंग में 2 घायल
Odisha News ओडिशा के राउरकेला में एक ढाबे में डकैती के बाद मालिक को गोली मारकर भाग रहे दो डकैत पुलिस की गोली से घायल हो गए। ढाबा मालिक समेत घायल दोनों ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला में एक ढाबे में डकैती के बाद मालिक को गोली मारकर भाग रहे दो डकैत पुलिस की गोली से घायल हो गए।
ढाबा मालिक समेत घायल दोनों डकैतों को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डैकेती के मामले में एक और डकैत को पकड़ा है।
देर रात ढाबे में की डकैती
पुलिस मामले की जांच जारी रखी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की रात करीब 11 बजे 7 से 8 लोगों ने बिसरा थाना अंतर्गत सरुबाहाल में डुगरू ढाबा नामक होटल से बंदूक और चाकू दिखाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया
डकैत 20000 रुपये लेकर भाग गए और अपराध करते समय शिकायतकर्ता के पति के पैर में एक राउंड गोली मार दी।
.jpg)
पुलिस से मुठभेड़ के बाद बरामद खाली खोखा। (फोटो- जागरण)
इस रिपोर्ट के आधार पर बीते रोज बिसरा थाना मामला संख्या 160 धारा 310(2)/311बीएनएस/25/27आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।
पुलिस ने रोका तो चला दी गोली
मामला दर्ज होने के बाद स्थानीय इंस्पेक्टर एम कुंभार ने इस मामले की जांच शुरू की। बताया गया कि बिसरा थाना पुलिस ने त्वरित, निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक बाइक पर सवार चार आरोपियों को रोका था। इसके बाद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
.jpg)
मुठभेड़ के बाद बरामद हथियार। (फोटो- जागरण)
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने भी अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई। इसकी वजह से दो आरोपी घायल हो गए।
दो आरोपियों बिसरा थाना क्षेत्र के उ-डुशु जटोटोला निवासी बनेश्वर सिंह (20) और शिबनाथ सिंह (26) उको पैर में गोली लगी है।
एक अन्य आरोपी वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा और दूसरे आरोपी को पकड़ लिया गया। घायलों को आरजीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।