Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IAS Manoj Kumar Sahoo: कौन हैं आईएएस मनोज कुमार साहू? बनाए गए मुख्यमंत्री के निजी सचिव, ऐसा रहा है ट्रैक रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 05 Jan 2025 02:28 PM (IST)

    भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज कुमार साहू को अब मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का निजी सचिव बनाया गया है। बता दें कि वह 2006 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। वह अरिंदम डाकुआ के स्थान पर नियुक्त किए गए हैं। अब मनोज मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हैं। यह नियुक्ति अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर हुई है। इससे पहले मनोज कई बड़े पदों पर रह चुके हैं।

    Hero Image
    मनोज कुमार साहू बने मुख्यमंत्री के निजी सचिव

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अधिकारी मनोज कुमार साहू को मुख्यमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।

    2006 बैच के आइएएस अधिकारी साहू को अरिंदम डाकुआ के स्थान पर नियुक्त किया गया है। अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर मौजूद मनोज साहू अब मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हैं।

    सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।  मनोज साहू 17 नवंबर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ओडिशा कैडर में हैं।

    वह तीन साल के लिए अंतर-कैडेट प्रतिनियुक्ति पर थे। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मनोज को ओडिशा कैडर में नियुक्त करने का अनुरोध किया था।

    यहां उल्लेखनीय है कि साहू 2016 से 2019 तक करीबन तीन वर्ष तक केन्द्र आदिवासी व्यापार मंत्री जुएल ओराम के व्यक्तिगत सचिव के तौर पर कार्य कर रहे थे। अब इन्हें मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का व्यक्तिगत सचिव नियुक्त किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस अधिकारियों का हुआ था तबादला

    • गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले ओडिशा में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ था। एक बार में 208 पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला हुआ था। सभी 208 पुलिस निरीक्षकों को ओडिशा के विभिन्न जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया।
    • कुछ अधिकारियों को अपराध शाखा, सतर्कता, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), खूफिया और अनुगुल में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही 25 पुलिस कर्मियों को कमिश्नरेट पुलिस से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

    ओसीए अध्यक्ष पद से प्रणव प्रकाश दास का इस्तीफा

    बता दें कि कुछ ही दिनों पहले पूर्व विधायक प्रणव प्रकाश दास ने ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (ओसीए) अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। ओसीए सचिव संजय बेहरा ने प्रणव के इस्तीफे की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि ओसीए की आमसभा की बैठक में प्रणव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

    संजय ने बताया कि उन्होंने किसी निजी कारण से इस्तीफा दिया है। अगले 45 दिनों में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए चुनाव होने की संभावना है। प्रणव प्रकाश दास ने 2022 में ओसीए के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।प्रणव ने ओसीए अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीता था।

    इससे पहले संजय बेहरा इस पद पर थे। हालांकि प्रणव के अध्यक्ष बनने के बाद ओसीए के कार्यढांचे में बदलाव आया।इसका असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी पड़ने की बात कही गई थी।

    पिछले दो साल में ओडिशा की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इसी का नतीजा है कि पिछले साल जुलाई में प्रणव प्रकाश दास के इस्तीफे की मांग उठने लगी थी। उन्होंने आखिरकार ओसीए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

    यह भी पढ़ें-

    मतांतरण कराने का आरोप मढ़ महिलाओं को पेड़ से बांधकर पीटा, Video वायरल होने के बाद मचा बवाल; 4 अरेस्ट

    खुद को PM के सलाहकार की बेटी बताया, बड़े-बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी दिखाई और ठग लिए करोड़ों