Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: शराब के नशे में व्यक्ति ने खा लिया जिंदा कोबरा, इलाज के बाद सुरक्षित लौटा घर

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 01:22 PM (IST)

    ओडिशा के बलांगीर जिले में एक अजीब घटना हुई। तेंतुलीकुंटी गांव में एक व्यक्ति ने नशे में जिंदा कोबरा सांप खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से इलाज के बाद वह घर लौट आया। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह घटना बिहार में हुई एक घटना की याद दिलाती है।

    Hero Image
    ओडिशा में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने जिंदा कोबरा खाया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के बलांगीर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में एक जिंदा कोबरा खा लिया। यह घटना ओडिशा के तुषुरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले तेंतुलीकुंटी गांव में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने जहरीले सांप को खा लिया और बाद में गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। परिवार वालों ने उसे तुरंत तुषुरा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए बलांगीर के भीम भोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    वह व्यक्ति अब ठीक होकर घर लौट आया है। घटना की विचित्र प्रकृति के बावजूद गांव के लोग और उनके रिश्तेदार इस घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं।

    यह घटना उस घटना की याद दिलाती है जब संतोष लोहार नामक एक मजदूर बिहार के रजौली में रात में रेलवे पटरी बिछाने का काम कर रहा था। सोते समय उसे एक सांप ने काट लिया।

    उसने घबराने की बजाय उस सांप को पकड़कर काटा। स्थानीय मान्यता के अनुसार दो बार डसने से जहर खत्म हो जाता है और उसने सांप को मार डाला।

    यह भी पढ़ें- Odisha News: सांप के डसने से दंपती की मौत, दो मासूम बेटियां के सिर से उठा मां-बाप का साया

    यह भी पढ़ें- Varanasi News: ओडिशा के कुख्यात गांजा तस्करों पर गैंग्सटर का शिकंजा, सप्लाई के लिए कोरियर का लेते थे सहारा