Odisha News: सांप के डसने से दंपती की मौत, दो मासूम बेटियां के सिर से उठा मां-बाप का साया
कटक के एक गांव में सोते समय सांप डसने से एक दंपती की दुखद मौत हो गई। मानस कुमार बारिक और नमिता राउत नामक दंपति की मृत्यु के बाद उनकी दो बेटियां अनाथ हो गई हैं। यह परिवार खेती पर निर्भर था। दंपती को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पूरे गांव में शोक की लहर है।

संवाद सहयोगी, कटक। रात को घर में सोते समय सांप के डसने से पति और पत्नी की मौत हो गई है। निश्चिंतकोइली ब्लॉक कलमिश्री पंचायत के पुरानापारी गांव में यह घटना घटी है। जान गंवाने वाले दंपती मानस कुमार बारिक (45) और उनके पत्नी नमिता राउत (35) हैं।
दंपती की मौत के बाद उनके दोनों बेटी कल्याणी बारीक (10) और ओम सिंधु बारिक (5) अनाथ हो गई है। परिवार में और कोई न होने के कारण इन दोनों बच्चों की भविष्य क्या होगा, उसको लेकर सवाल उठ रहा है।
खेती करते हुए मानस का परिवार गुजारा करता था। यह परिवार चित्रोत्पला नदी किनारे एक झोपड़ी में रहता था। रोजाना की भांति यह परिवार मंगलवार की रात को खाने के बाद घर पर सो गए थे। बुधवार को दोनों पति-पत्नी के उठने के बाद उनके हाथ पैर सुन्न होने गए थे।
संदेह होने पर दोनों को सालेपुर गोष्टी स्वास्थ्य केंद्र लिया गया था। वहां पर स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद दोनों को कटक बड़ा मेडिकल ले जाया गया। वहां पर जांच के बाद दोनों को जहरीला सांप डसने की बात का पता चला। डॉक्टर ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया।
लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसके बाद दोनों शवों का पंचनामा करने के बाद पुरानापारी गांव लाया गया।
मातम के बीच दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी बेटी कल्याणी पांचवी और सिंधु पहले कक्षा में पढ़ रही है। दोनों बेटी अपनी मां-बाप को खोने के बाद अब बिल्कुल बेजुबान सी हो गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।