विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कटक में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो नशा व्यापारी गिरफ्तार; लाखों का गांजा और ब्राउन शुगर बरामद

Published: Mon, 15 Sep 2025 02:39 PM (IST)

कटक में आबकारी विभाग ने पुरीघाट थाना क्षेत्र से एक नशा व्यापारी को 65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार ...और पढ़ें

कटक में दो नशा व्यापारी गिरफ्तार। फाइल फोटो
कटक में दो नशा व्यापारी गिरफ्तार। फाइल फोटो

HighLights

  1. कटक में नशा व्यापारी गिरफ्तार |
  2. 6.5 लाख की ब्राउन शुगर बरामद |
  3. 1.6 किलो गांजा भी जब्त |

संवाद सहयोगी, कटक। कटक जिला आबकारी विभाग की टीम पुरीघाट थाना इलाके से एक नशा व्यापारी को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होने वाला आरोपी के पास से 65 ग्राम वजन की ब्राउन शुगर बरामद की गई।

जिसकी अनुमानित मूल्य साढ़े 6 लाख रुपये आंका गया है। गिरफ्तार होने वाला आरोपी लाल बाग थाना अंतर्गत चांदनी चौक इलाके का प्रकाश कुमार बारिक (39)।

मिली जानकारी के अनुसार, पुरीघाट थाना के पास मौजूद नीलकंठेश्वर मंदिर के आसपास के इलाके में एक नशा व्यापारी खड़ा होकर ब्राउन शुगर बेच रहा है। उसके बारे में जिला आबकारी विभाग की टीम को विशेष सूत्रों से खबर मिली।

खबर प्राप्त करते ही, आबकारी टीम तुरंत वहां पर छापेमारी किया और नशा व्यापारी प्रकाश को दबोच लिया। फिर उसकी तलाशी ली गई एवं तलाशी के दौरान उसके पास से 65 ग्राम वजन की ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

उसके नाम पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस उसे कोर्ट चालान कर जेल भेज दिया गया है । इस छापेमारी में कटक सदर रेंज के आबकारी विभाग इंस्पेक्टर कमल लोचन पाइकराय के साथ-साथ ओआईसी तरुण कुमार पात्र, एएसआई विष्णु प्रसाद माझी, कांस्टेबल दीपक कुमार साहू, सौरजीत महापात्र प्रमुख शामिल थे।

1.6 किलो वजन की गांजा बरामद

ठीक उसी प्रकार, कटक चौद्वार थाना पुलिस एक नशा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाला आरोपी तिगिरिया थाना अंतर्गत बालिपुट गांव का प्रेमानंद जेना (43)। उसके पास से 1.6 किलो वजन की गांजा बरामद की गई।

चौद्वार थाना पुलिस सब इंस्पैक्टर अविनाश राउत की अगवाई में चौद्वार थाना पुलिस घुमाबती चौक के पास पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी उस चौक से होकर एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल गुजरा।

पुलिस की टीम प्रेमानंद को रोककर उसकी गाड़ी की तलाशी लिया। उसके पास मौजूद एक बैग में रखा गांजा बरामद किया गया। पुलिस परमानंद के नाम पर मामला दर्ज करते हुए उसे कोर्ट चालान कर जेल भेज दिया है ।

यह भी पढ़ें- Odisha News: अक्टूबर आते ही सताने लगता है ‘चक्रवात’ का डर, क्या इस बार भी आएगी तबाही?

यह भी पढ़ें- Odisha News: भुवनेश्वर में होगी कुत्तों की जनगणना, 410 टीमें गठित; BMC ने क्यों उठाया ये कदम?