Odisha News: छह फुट का मगरमच्छ दिखते ही ग्रामीणों में मची खलबली, वन विभाग के आते ही जो हुआ...
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के पास एंडुलालापुर गांव के एक तालाब में छह फुट से ज्यादा लंबा मगरमच्छ घुस गया। वन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मादा खारे पानी के मगरमच्छ को जाल से पकड़ा। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि उच्च ज्वार के कारण मगरमच्छ तालाब में घुसा होगा।

पीटीआई, केंद्रपाड़ा (ओडिशा)। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के पास एक गांव में छह फुट से ज्यादा लंबा मगरमच्छ घुस गया। अधिकारियों ने बताया कि गांव में तालाब से शनिवार को वन कर्मियों ने 6.3 फुट लंबी मादा खारे पानी की मगरमच्छ को जाल से पकड़ा।
स्थानीय लोगों ने एंडुलालापुर गांव के तालाब में मगरमच्छ को देखकर वन विभाग को सूचित किया। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मगरमच्छ को जाल से निकालने में वन कर्मियों को तीन घंटे लगे।
अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ को बचाए जाने के बाद पशु चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाद में स्वस्थ अवस्था में पाए जाने पर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
हालांकि, मगरमच्छ गांव में भटक गया था, लेकिन उसने किसी इंसान पर हमला नहीं किया। एक वन अधिकारी ने बताया कि यह संभवतः उच्च ज्वार के दौरान तालाब में घुसा होगा।
नई जनगणना के अनुसार, भितरकनिका में मगरमच्छों की आबादी 1974 में लगभग 96 से बढ़कर 1,826 हो गई है।
यह भी पढ़ें- Odisha News: राउलकेला में डेंग के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इन लक्षणों का न करें इग्नोर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।