Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: पति ने मायके जाने से रोका तो पत्नी ने खुद को लगाई आग, शरीर का 70 प्रतिशत हिस्‍सा जला, हालत गंभीर

    By Arijita SenEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2022 05:14 PM (IST)

    Odisha News पति ने पत्‍नी से कहा कि वह अभी मायके नहीं जाए क्‍योंकि उसके पास अभी अधिक पैसे नहीं है। इतने में पत्‍नी गुस्‍सा गई। जब पति काम से घर के बाहर निकला तो उसने खुद को आग के हवाले कर दिया।

    Hero Image
    पति-पत्‍नी के बीच नोकझोंक ने लिया बड़ा रूप

    भुवनेश्वर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। पति-पत्‍नी के रिश्‍ते में नोकझोंक का होना आम बात है, लेकिन कई बार बात इतनी बिगड़ जाती है कि इंसान का इस पर कोई काबू नहीं रहता है। ओडिशा के मयूरभंज जिले से भी कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां पति-पत्‍नी के बीच बहस इतना अधिक बढ़ गया कि पत्‍नी ने खुद को आग के हवाले के कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, मामला कुछ यूं है कि पत्नी को अपने मायके जाना था, वह जैसे ही घर से निकली तो पति ने समझाया कि अभी उसके पास पैसे नहीं है, बाद चली जाना। इतना सुनते ही पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बाद में जब घर में कोई नहीं था तो उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और वह अस्‍पताल में उपचाराधीन है।

    ओडिशा के झारसुगुड़ा के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी, हावड़ा-मुंबई मेन रूट के अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    चंद्रमणि की हालत बेहद गंभीर

    यह घटना आज सुबह मयूरभंज (Mayurbhanj) जिले के कप्तीपाड़ा थाना क्षेत्र के तेंतुलीबाड़ी गांव में हुई है। बता दें कि गंभीर रूप से झुलस चुकी महिला तेंतुलीबाड़ी गांव के मुना सिंह की पत्नी चंद्रमणि सिंह है। चंद्रमणि के शरीर का 70 प्रतिशत हिस्‍सा जल चुका है और अब वह जिंदगी कह जंग में मौत से संघर्ष कर रही है।

    पति के घर से निकलते ही पत्‍नी ने खुद को लगाई आग

    जानकारी के मुताबिक, मुना सिंह और चंद्रमणि सिंह की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। दोनों के बीच रिश्ता सामान्य था हालांकि उनकी अभी कोई संतान नहीं थी। चंद्रमणि ने अपने पति से विश्वकर्मा पूजा के दिन अपने पिता के घर जाने की जिद की।

    लेकिन पैसे न होने के कारण मुना सिंह ने अपनी पत्नी की बात नहीं मानी और फिर वह अपने काम पर निकल गया। घर में गुस्‍से से तिलमिलाई चंद्रमणि अकेली थी। उसने पहले घर का दरवाजा अंदर से बंद किया और शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा दी।

    पड़ोसियों ने आनन-फानन में अस्‍पताल पहुंचाया

    कुछ देर बाद पड़ोसियों को कुछ जलने की बू आई, तो जोर-जोर से चीखने-चिल्‍लाने की आवाजें सुनाई दीं, तो सभी दरवाजा तोड़ कर पड़ोसी घर के अंदर घुसे और चंद्रमणि को गंभीर हालत में बचाया और फिर इलाज के लिए उदला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

    चंद्रमणि को बेहतर इलाज के लिए उदला से बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। एक छोटी सी बात को लेकर घटी यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    Odisha: भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु सेठी का 61 वर्ष की आयु में निधन, ICU में थे भर्ती