Odisha Crime: 4 साल की बेटी की हत्या कर जंगल में दफन कर दिया शव, जुर्म कबूल कर बोली महिला- गरीबी से थी परेशान
पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी महिला की पहचान कंधमाल जिले के गुटिंगिया गांव की पद्मिनी डांडिया के रूप में हुई। पुलिस ने महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने करीब चार साल पहले मजदूर राकेश डांडिया से शादी की थी। शादी के तुरंत बाद कुछ व्यक्तिगत विवाद के कारण उनके पति ने उन्हें और परिवार को छोड़ दिया था।

पीटीआई, फूलबनी। ओडिशा के कंधमाल जिले में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी ही चार साल की बेटी की हत्या कर दी और उसके शव को छिपाने के लिए पास के जंगल में दफना दिया।
घटना की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी महिला की पहचान कंधमाल जिले के गुटिंगिया गांव की पद्मिनी डांडिया के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने करीब चार साल पहले राकेश डांडिया नाम के व्यक्ति से शादी की थी, जो मजदूरी करता था शादी के तुरंत बाद कुछ व्यक्तिगत विवाद के कारण उनके पति ने उन्हें और परिवार को छोड़ दिया था।
गरीबी से परेशान होकर की हत्या
सारंगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक बधूलिका बिस्वाल ने कहा कि गरीबी के कारण परेशान होकर आरोपी ने 15 अक्टूबर को अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पास के ब्रैडीमुंडा जंगल में दफना दिया। बिस्वाल ने बताया कि मृत लड़की के दादा ने मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराया, जिस पर कार्रवाई करते हुए सारंगढ़ पुलिस ने शव को जंगल से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि "हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। घटना को लेकर आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः Bihar News : बिहार में दुर्गापूजा पर सभी जिलों में अलर्ट; यहां रहेगा पुलिस का सबसे कड़ा पहरा, 24 घंटे होगी चौकसी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।