विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी व्यवसायी चटवाल को तीन साल प्रोबेशन की सजा

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Fri, 19 Dec 2014 04:30 AM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 05:30 AM (IST)

भारतीय मूल के मशहूर होटल व्यवसायी संत सिंह चटवाल को अमेरिका की एक अदालत ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। भारतीय मूल के मशहूर होटल व्यवसायी संत सिंह चटवाल को अमेरिका की एक अदालत ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन जैसे नेताओं के चुनावी अभियानों में तय सीमा से अधिक चंदा देने के मामले में तीन साल की परिवीक्षा (प्रोबेशन) की सजा सुनाई है। कोर्ट ने चटवाल पर पांच लाख डालर (लगभग तीन करोड़ दस लाख रुपये) का भारी भरकम जुर्माना भी लगाया है। हालांकि उन्होंने जेल नहीं जाना पड़ेगा।

पद्म भूषण से सम्मानित 70 वर्षीय चटवाल को हिलेरी क्लिंटन के चुनावी अभियानों में सबसे ज्यादा चंदा जुटाने और दान देने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। इस बुजुर्ग होटल व्यवसायी ने गत अप्रैल में संघीय चुनाव अभियान अधिनियम के उल्लंघन की बात स्वीकार की थी।

इस अधिनियम के तहत 180000 डालर (लगभग एक करोड़ लाख 11 लाख 60 हजार रुपये) से अधिक चंदा राजनीतिक पार्टियों या उनके चुनावी अभियानों में दान नहीं दिया जा सकता है। गुरुवार को न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के कोर्ट ने तीन साल के प्रोबेशन की सजा सुनाई। इसके अलावा पर जुर्माना भी लगाया गया।

सजा सुनाए जाने के दौरान चटवाल के अलावा उनकी पत्नी, बेटा विक्रम समेत उनके कई शुभ चिंतक मौजूद थे। चटवाल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कोर्ट से कम से कम सजा दिए जाने की गुहार लगाई।

उनके समर्थन में कोर्ट में कम सजा को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें उनकी उम्र और उनके सामाजिक कार्यों का हवाला दिया गया था। चटवाल ने अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

अमेरिकी चुनावी कानून के उल्लंघन मामले में चटवाल दोषी

भारतीय मूल के उद्यमी चटवाल ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार