विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी चुनावी कानून के उल्लंघन मामले में चटवाल दोषी

By Edited By:
Published: Fri, 18 Apr 2014 03:35 AM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 03:36 AM (IST)

पद्मभूषण से सम्मानित भारतीय-अमेरिकी होटल व्यवसायी संत सिंह चटवाल को यहां की एक स्थानीय अदालत ने संघीय चुनावी कानून के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयार्क। पद्मभूषण से सम्मानित भारतीय-अमेरिकी होटल व्यवसायी संत सिंह चटवाल को यहां की एक स्थानीय अदालत ने संघीय चुनावी कानून के उल्लंघन का दोषी करार दिया है। कहा गया है कि चटवाल ने राजनीतिक प्रचार अभियान के लिए जिन लोगों से चंदा लिया था दरअसल वह उन लोगों का पैसा नहीं था। दूसरे का पैसा उनके नाम से चंदा के रूप में दिखाया गया था। चटवाल इस मामले में करार के तहत 10 लाख डॉलर अमेरिका को देंगे।

अमेरिका के कार्यवाहक सहायक अटॉर्नी जनरल डेविड ओ नील ने कहा कि चटवाल ने स्वीकार किया है कि उन्होंने राजनीतिक प्रचार के लिए गोपनीय ढंग से पैसा जुटाने के लिए दूसरे का पैसा चंदा देने वाले अन्य लोगों के नाम पर (स्ट्रा डोनर के जरिये) लिया ताकि राजनेताओं तक पैठ बना सकें। उन्होंने इस अपराध को छुपाने के लिए एक अन्य व्यक्ति पर दबाव डाला। 70 वर्षीय चटवाल ने वर्ष 2008 में बराक ओबामा के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव में भाग ले रहीं पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के लिए कुल 10 लाख डॉलर चंदा जुटाया था। चटवाल को न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले में दोषी करार दिया गया। चटवाल के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें अपने किए का बहुत खेद है और जो कुछ हुआ उसकी पूर्ण जिम्मेदारी लेते हैं।