Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पृथ्वी ही नहीं इन 20 ग्रहों पर भी हैं मानव जीवन की संभावनाएं

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2016 05:43 PM (IST)

    नासा के केपलर मिशन के तहत अब तक ढूंढ़े गए चार हजार से ज्यादा ग्रहों में से20 एेसे ग्रहों की पहचान की है जहां मानव जीवन की संभावना है।

    वाशिंगटन, प्रेट्र। नासा के वैज्ञानिकों ने सौरमंडल से बाहर पृथ्वी जैसे 20 ग्रहों को चिह्नित किया है। यहां मानव जीवन की भी संभावनाएं जताई गई हैं। नासा के केपलर मिशन के तहत अब तक ढूंढ़े गए चार हजार से ज्यादा ग्रहों में से इनकी पहचान की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताजा शोध में 216 केपलर ग्रहों को जीवन के अनुकूल क्षेत्र (हैबिटेबल जोन) में होने का दावा किया गया है। इसका मतलब है कि तारों के समीप स्थित इन ग्रहों की सतह पर पानी भी हो सकता है। पानी की मौजूदगी के तार सीधे जीवन की संभावना से जुड़ते है। शोधकर्ताओं ने बताया कि 216 ग्रहों में से 20 की प्रकृति पृथ्वी के समान है।

    पढ़ेंः पांच साल के सफर के बाद आज जूनो बृहस्पति ग्रह की कक्षा में कर सकता है प्रवेश

    सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के स्टीफन के अनुसार, यह केपलर द्वारा तलाश किए गए मानव जीवन की संभावनाओं के अनुकूल ग्रहों की पूरी सूची है। अब इन्हीं 20 ग्रहों पर ध्यान केंद्रित कर उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाना संभव हो सकेगा। साथ ही सचमुच में जीवन की संभावनाओं का पता लगाया जा सकेगा।

    जीवन के अनुकूल क्षेत्र (हैबिटेबल जोन) की सीमाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगर ग्रह तारे के ज्यादा समीप होंगे तो उनकी स्थिति सौरमंडल के शुक्र ग्रह के समान होगी। दूरी बढ़ने पर वहां की परिस्थितियां मंगल ग्रह के समान हो सकती हैं। शोधकर्ताओं के दल में भारतीय मूल के रवि कुमार कोप्परापु भी शामिल हैं। इन ग्रहों पर फिलहाल नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में अध्ययन चल रहा है। वैज्ञानिकों ने इन ग्रहों को छोटे चट्टानी और गैस से पूर्ण बड़े पिंड के तौर पर वर्गीकृत किया है।

    पढ़ेंः पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है शूूद्रग्रह वेनू, हो सकता है महाविनाश