बिना दांत की औरत से सेक्स करना था पसंद इसलिए उखाड़ दिए दांत
एक शख्स पर आरोप है कि उसने एक औरत से यौन संबंध के दौरान प्लायर व पेचकस से उसके दांत निकाल लिए। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि उसे ‘मसूढ़े वाली’ औरतें पसंद हैं और उसके मुताबिक वह तो केवल ‘मदद’ कर रहा था। न्यूजीलैंड के 56 वर्षीय फिलिप लेयान हेंसन
न्यूजीलैंड। एक शख्स पर आरोप है कि उसने एक औरत से यौन संबंध के दौरान प्लायर व पेचकस से उसके दांत निकाल लिए। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि उसे ‘मसूढ़े वाली’ औरतें पसंद हैं और उसके मुताबिक वह तो केवल ‘मदद’ कर रहा था। न्यूजीलैंड के 56 वर्षीय फिलिप लेयान हेंसन पर 1988 से 2011 के बीच चार महिलाओं को इरादतन चोट पहुंचाने और अवैधानिक यौन संबंध बनाने के 11 आरोप हैं।
बुधवार को वेलिंगटन की जिला अदालत ज्यूरी ने एक महिला की गवाही पर सुनवाई जारी रखी। 47 वर्षीय इस महिला के 90 के दशक में हेंसन के साथ संबंध थे। इस महिला ने (कानूनी कारणों से नाम नहीं जाहिर किया जा सकता) अदालत को बताया कि उसने हेंसन को कभी इस बात की सहमति नहीं दी कि वह उसके दांत निकाले। बोलते समय महिला काफी भयभीत थी। अभियोजन पक्ष की सैली कार्टर ने ज्यूरी को चेताया कि ट्रायल के दौरान वे हेंसन के बिना दांत वाली महिलाओं के प्रति जुनून पर गवाहों को सुनें।
कार्टर ने हेराल्ड रिपोर्टस से अपने उद्बोधन में बताया कि, ‘हेंसन को अपने जीवन में महिलाएं बिना दांतों के ही पसंद थी।’ कोर्ट ने एक वीडियो भी देखा जिसमें एक महिला बताती है कि कैसे हेंसन ने कथित तौर पर उसे एक कार के दरवाजे के सामने जकड़ा और नीचे के छह दांत निकाल बाहर किए। यौन संबंध बनाने के दौरान खून बहने से रोकने के लिए उसने तेल चढ़ी खपरैल का इस्तेमाल किया। बाद में उसके सारे दांत निकाल लिए गए और उनके स्थान पर कृत्रिम दांत लगा दिए गए। लेकिन जब उसकी अक्ल की दाढ़ आने लगी तो हेंसन ने कथित रूप से उसे पेचकस से निकाल लिया।
वीडियो में महिला बताती है कि ‘उसके हाथ में पेचकस था। फिर उसने मेरा सिर पीछे झुका दिया। इसके बाद उसने पेचकस थामा और मेरे मसूढ़ों को खोदने लगा। वह मेरी अक्ल की दाढ़ निकालने की फिराक में था।’ प्रति-परीक्षण के दौरान बचाव पक्ष के वकील माइक एंटूनोविक ने कहा कि महिला ने ही हेंसन को उसके जबड़े में से छह दांत निकालने दिए। जबकि हेंसन तो उसकी मदद कर रहा था ना कि उसे तकलीफ पहुंचा रहा था।
एंटूनोविक ने कहा, ‘पहला दांत उखाड़ने के बाद उसने दूसरा दांत भी निकाला। फिर तीसरा दांत, चौथा दांत, पांचवां दांत और फिर छठां दांत.... और तुमने उसे रुकने के लिए भी नहीं कहा ?’ महिला बोली, ‘नहीं’। उसने कहा कि वह उस रात शराब के नशे में थी ।
वकील ने कहा, तुमने अपना मुंह बंद क्यों नहीं किया। तुमने उसे ऐसा करने से मना भी तो नहीं किया। महिला ने अदालत से कहा कि वह कुछ नहीं कर सकी। उसके पास कोई चारा नहीं था।
वकील एंटूवोनिक ने कहा कि हेंसन महिला की अक्ल की बढ़ती हुई दाढ़ निकालने में सहायता कर रहा था क्योंकि महिला ने ही खुद इससे उसे हो रही परेशानी की शिकायत की थी। वकील ने महिला से कि पूछा कि क्या तुम्हें लगता कि हेंसन अपने तरीके से तुम्हारी मदद कर रहा था ? महिला ने कहा, ‘नहीं, कतई नहीं।’ हेंसन को दिसंबर 2012 में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में ट्रायल अभी चल रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।