Viral Video: अखरोट के अंदर की गई अद्भुत डिजाइन, वीडियो देख आश्चर्य पड़े लोग
Viral Video सोशल मीडिया पर एक अद्भुत कलाकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अखरोट के भीतर बनाए गए खूबसूरत आर्ट की लोग प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। पूरी खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो की कहानी-

नई दिल्ली, जेएनएन। अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ई, बी6, कैलोरी समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। अखरोट को अंग्रेजी में वॉलनट कहा जाता है। वॉलनट मधुमहे समेत दिल व अन्य बीमारियों में प्रभावी होता है। अखरोट खाने के हजारों फायदे होते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर अखरोट को लेकर एक बेहद अलग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अखरोट में की गई खूबसूरत कलाकारी
इस वीडियो में अखरोट के भीतर बेहद खूबसूरत कलाकारी की गई है। वीडियो शुरू होने के साथ ही एक खड़ा अखरोट देखा जा सकता है। इस अखरोट पर मशीन की मदद से कलाकारी करने की कोशिश की जा रही है। शुरू में तो वीडियो देखकर लगता है कि कोई मामूली सी डिजाइन बनाई जाएगी।
Amazing walnut carvings.. 👌 pic.twitter.com/H8YbOjqOe2
— Buitengebieden (@buitengebieden) October 14, 2022
लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है अखरोट के अंदर बनाई गई खूबसूरत डिजाइन देखकर आंखें चौंधिया जा रही है। जी हां डिजाइन किए गए इस अखरोट में कभी सुंदर लाइब्रेरी, तो कभी लग्जरियस रूम बनाया हुआ दिखाई देता है। अखरोट के अंदर लाइट और साज-सज्जा के समान के साथ-साथ तमाम छोटी-छोटी चीजें रखी गई हैं। जिन्हें देखकर हर कोई मोहित हो जा रहा है।
कलाकारी किया हुआ अखरोट का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटेनगीबिडेन' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 5.8 मिलीयन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 42 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'लोग ऐसी कलाकारी कर के हमे चकित कर देते हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये सच में अद्भुत टेलेंट है' अन्य यूजर ने लिखा, 'ओह वाउ बहुत सुंदर।'
यह भी पढ़ें- Viral Video: चील की चालाकी पड़ी उसी पर भारी, वीडियो देख लोगों ने कहा- शिकारी खुद बना शिकार
यह भी पढ़ें- Viral Video: इंसानियत अभी जिंदा है, गोलू भैया के इस अंदाज को देख आप भी हो जाएंगे फैन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।