Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: चील की चालाकी पड़ी उसी पर भारी, वीडियो देख लोगों ने कहा- शिकारी खुद बना शिकार

    By Ashisha Singh RajputEdited By:
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 06:33 PM (IST)

    Viral Video सोशल मीडिया पर एक तेज तर्रार चील की चालाकी उसी पर भारी पड़ने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केकड़े का शिकार कर रहा चील नजर आ रहा हैं। पूरी ‌खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो की कहानी-

    Hero Image
    यह चील अपने शिकार को दबोचने की फिराक में हैं।

    नई दिल्ली, जेएनएन। ईगल‌ शिकार करने वाला एक बड़ा सा पक्षी हैं। चील यानी ईगल‌ को पक्षियों में सबसे तेज और स्मार्ट शिकारी माना जाता है। इसकी दृष्टि बड़ी तीव्र होती है। यह धरातल पर इधर-उधर घूमते हुए अपने शिकार को ऊंचाई से ही देख लेता है। चील अपने शिकार को देखते ही उस पर हमला करने की रणनीति बना लेता है और मौका देखते ही झट से हमला कर देता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चील की चालाकी नहीं हुई कामयाब

    सोशल मीडिया पर एक चील का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो की शुरुआत में आपको देखकर लगेगा कि आखिर यह चील पानी के बीच में क्या करने जा रहा है। बता दें कि यह चील अपने शिकार को दबोचने की फिराक में हैं। हवा में उड़ने वाला चीन पानी के इतना करीब अपने शिकार को देख कर पहुंचा है।

    जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है। चील अपने शिकार केकड़े पर हमला बोल देता है। लेकिन चील की इस बार चालाकी उसी पर भारी पड़ जाती है। शिकार बना केकड़ा चील को ही आड़े हाथों ले लेता है। केकड़ा चील के पहले मुंह को कस कर पकड़ता और फिर वह उसके गर्दन को दबोज लेता है। चील अपनी जान छुड़ाने के लिए केकड़े के साथ कुछ देर तक जद्दोजेहद करता है और फिर जान छूटते ही वहां से उड़ जाता है।

    चील और केकड़े का वीडियो हुआ वायरल

    इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटेनगीबिडेन' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 4.9 मिलीयन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 46 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 8 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।

    एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'क्रैब वर्सेस ईगल', 'अद्भुत यह सच में चमत्कार है' अन्य यूजर ने लिखा, 'शिकारी खुद यहां शिकार हो गया।'

    यह भी पढ़ें- Viral Video: जुगाड़ू भाई ने Poem की मदद से जीता लुका-छिपी का खेल, वीडियो देख बोल उठेंगे- 'छा गए गुरू'

    यह भी पढ़ें- Viral Video: इंसानियत अभी जिंदा है, गोलू भैया के इस अंदाज को देख आप भी हो जाएंगे फैन