Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: कभी चाकू तो कभी टेबल को खाती हुई नजर आई यह महिला, वीडियो देख लोग हक्का-बक्का

    By Ashisha Singh RajputEdited By:
    Updated: Fri, 21 Oct 2022 04:41 PM (IST)

    Viral Video सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह महिला हर चीज खाते हुए नजर आ रही है। बता दें कि यह यह चीजे केक की बनी हुईं हैं जिसे यह महिला बड़े चाव से खा रही है।

    Hero Image
    इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'द आर्ट ऑफ पेंट' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया।

    नई दिल्ली, जेएनएन। केक खाना किसे पसंद नहीं है। केक मैदा, अंडे, चीनी व अन्य चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। केक एक मिट्ठा भोजन होता है, जिसे लोग खासकर के सेलिब्रेशन के मौके पर खाते हैं। मार्केट में चॉकलेट, पाइन ऐपल, रेड वेलवेट, फ्रूट आदि फ्लेवर के तमाम केक मिलते हैं। यही नहीं इन केक की ढेरों डिजाईन भी मार्केट में उपलब्ध होती है। जब भी लोग सेलिब्रेशन में केक मंगाते हैं तो लोग मस्ती में उसे खाने के साथ एक-दूसरे पर भी लगाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर चीजों का केक बनाकर खाती हुई महिला

    केक के शौखिन सैकड़ो लोगों को अपने देखा होगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह महिला केक की बनी तरह-तरह की चीजे खाती हुई नजर आ रही थी। कभी इस केक से टेबल बना होता है तो कभी सब्जियां। वीडियो क्लिप जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वेसे-वैसे आपको और भी ज्यादा हैरानी होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by 🔍DAILY DOSE OF ART🔎 (@theartofpaintt)

    केक से क्या कुछ नहीं बनाया जा सकता है यह आप इस वीडियो को देख के समझ और जान पाएंगे। खाने-पीने की चीजों के अलावा और भी बहुत कुछ केक के बने हुए दिखाई देते हैं, इन केक को महिला ने खुद ही बनाया है और वह इन केक्स का खुद ही सेवन करती हुई दिख रही है।

    केक का वायरल वीडियो

    इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'द आर्ट ऑफ पेंट' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 426 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 12 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिशेयर किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।

    एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'क्या यह सच है' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह अद्भुत नजारा है' अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे केक बहुत ज्यादा पसंद है।'

    यह भी पढ़ें- Viral Video: भावनाओं में बहकर शख्स ने दिवाली पर किया ऐसा अजूबा काम, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

    यह भी पढ़ें- Viral Video: न्यूयार्क में ज्वैलरी शाप में लाखों डालर के आभूषण चोरी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल