Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistani Girl Dance Video: पाकिस्तानी गर्ल आयशा ने एक बार फिर मचाया धमाल, वायरल हुआ एक और डांस वीडियो

    By Piyush KumarEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 02:19 PM (IST)

    आयशा का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो बतिया भुजा राखड़ी गाने पर डांस करती दिख रही है। दिलचस्प बात है कि इस क्लिप में भी वो पुरानी आउटफिट यानी ग्रीन कलर का सलवार सुट पहने नजर आ रही हैं।

    Hero Image
    पाकिस्तान की 18 साल की लड़की आयशा का एक और डांस वीडियो वायर हुआ। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो पाकिस्तान की आयशा का डांस वीडियो तो आपने जरूर देखा होगा। एक वेडिंग फंक्शन में आयशा ने सिंगर लता मंगेशकर के सॉन्ग 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' (Mera Dil Yeh Pukare Aaja) पर खूबसूरती से डांस किया, जिसे पाकिस्तान और भारत के लोगों ने खूब पसंद किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by AYESHA (@oyee_ayesha)

    आयशा का एक और डांस वीडियो हुआ वायरल 

    आयशा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। डांस के दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना था और उनके बाल खुले हैं। वायरल हुए डांस विडियो में लाइट मेकअप के बावजूद आयशा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। आज के समय पाकिस्तान में आयशा, सोशल मीडिया सेंशेसन बन चुकी हैं। गौरतलब है कि आयशा का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो 'बतिया भुजा राखड़ी' गाने पर डांस करती दिख रही है। दिलचस्प बात है कि इस क्लिप में भी वो पुरानी आउटफिट यानी ग्रीन कलर का सलवार सुट पहने नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ेंViral Video: बिल्ली ने खुद से नल चलाकर पिया पानी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    View this post on Instagram

    A post shared by A B (@aleybhaidani)

    दूसरे डांस वीडियो को भी लोग खूब कर रहे हैं पसंद 

    वीडियो को एले भाईदानी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। इस वीडियो पर 8 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में आयशा को एक पाकिस्तानी टेलीविजन शो में शाजिया मंजूर के गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो पर यूजर्स ने दिलचस्प कमेंट्स भी किए हैं। कई यूजर्न ने मजाक के लहजे में कहा, 'कम से कम उन्हें कपड़े तो बदलने दें।'

    यह भी पढ़ें: Fact Check: पीएम मोदी के रोड शो में अरविंद केजरीवाल के नारे लगने वाला यह वीडियो एडिटेड

    comedy show banner
    comedy show banner