Viral Video: बिल्ली ने खुद से नल चलाकर पिया पानी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बिल्ली प्यास के मारे बड़ी देर से इधर उधर भटक रही थी। वह घर में कई चक्कर लगा लेती है। इसके बावजूद उसे कहीं पानी नहीं दिखाई देता है। यह जान वह लोगों की कॉपी करने की सोचती है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा कैसे संभव है ? क्या बिल्लियां भी इंसानों की नकल करने लगी हैं ? क्या बंदर की तरह बिल्ली भी नकल करने में माहिर हो गई है? इससे पहले पालतू जानवरों समेत बंदर भी इंसान की नक़ल करते दिखे हैं।
— Viral Videos (@the_viralvideos) February 23, 2021
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बिल्ली प्यास के मारे बड़ी देर से इधर उधर भटक रही थी। वह घर में कई चक्कर लगा लेती है। इसके बावजूद उसे कहीं पानी नहीं दिखाई देता है। यह जान वह लोगों की कॉपी करने की सोचती है। बिल्ली के मन में ख्याल आता है कि इंसान भी तो पानी पीता है। इसके लिए वह मशीन से फ़िल्टर कर शुद्ध पानी पीता है। मुझे भी अपनी प्यास बुझाने के लिए इंसानों की तरह बनना पड़ेगा।
यह सोच वह वाटर प्यूरीफायर मशीन के पास जाकर खड़ी हो जाती है। वह समझना चाहती है कि आखिर कैसे पानी पिया जाए। इसके बाद वह कुछ याद करती है। फिर उसे सबकुछ समझ आ जाता है कि कैसे वाटर प्यूरीफायर मशीन से पानी पिया जा सकता है।
फिर बिल्ली अपने पिछले पांवों के पंजों पर खड़ी होकर अगले दोनों पंजों को हाथ की तरह यूज कर नल चलाती है और पानी पीने लगती है। कुछ देर तक पानी पीने के बाद वह नल को बंद भी कर देती है। बिल्ली का पोज देख ऐसा लगता है कि वह बिल्कुल इंसानों की नकल करने में माहिर है।
इस वीडियो को 'Viral Videos' ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 28 हज़ार से अधिक बार देखा गया है। बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। कई लोगों ने कमेंट कर बिल्ली के प्रयास की सराहना की है।
Image Credit: Viral Videos
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।