Viral Video: जिराफ के बच्चे ने जब पहली बार रखा जमीन पद रखा कदम, लड़खाते कदमों का मां बनी सहारा
Viral Video सोशल मीडिया पर एक जिराफ के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह बच्चा पैदा होने के बाद पहली बार चलने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। पूरी खबर क्या है इस वीडियो की खूबसूरत कहानी पढ़ें-

नई दिल्ली, जेएनएन। हर बच्चे के जीवन की पहली शिक्षक उसकी मां होती है। बच्चा अपनी मां के गर्भ से ही उससे सबसे ज्यादा जुड़ा होता है। एक बच्चे और उसकी मां के बीच का संबंध सबसे खास और सबसे गहरा होता है। किसानों के बच्चे तो पैदा होने के लगभग 10 महिने से 1 साल बाद चलना शुरु करते हैं। वहीं जानवरों के बच्चे पैदा होने के कुछ ही समय बाद अपने पैरों पर चलने लगते हैं। मां के लालन पोषण से यह बच्चे जल्द से जल्द आत्मनिर्भर हो जाते हैं।
सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक जानवर के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह बच्चा जिराफ का है। जैसे ही वीडियो क्लिप आगे बढ़ती है इसमें देखा जा सकता है कि जिराफ का यह छोटा बच्चा अपने पैरों पर खड़ा होने की कोशिश कर रहा है। हालांकि शुरू में यह बच्चा अपनी कोशिश में कई बार विफल हो जाता है। लेकिन वह लगातार कोशिश करता रहता है।
First steps of a baby giraffe.. pic.twitter.com/SBYLhdnIbO
— Buitengebieden (@buitengebieden) November 2, 2022
जिराफ का बच्चा अपने पैरों पर खड़ा होने से पहले कई बार जमीन पर गिर भी पड़ता है। बावजूद इसके वह बार-बार उठ खड़ा होता है फिर से चलने की कोशिश करता है। अंत में जिराफ के बच्चे की मां आ जाती है और फिर वह उसे सहारा देकर फिर से चलना सिखाती है।
जिराफ के बच्चे का वायरल वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'देख यार मेरे' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 3.3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 118 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिशेयर किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'यह बच्चा कितना सुंदर है' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह जीवन का पहला पड़ाव है' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'जीवन की पहली शिक्षक मां ही होती है।'
यह भी पढ़ें- Viral Video: बुजुर्ग पति ने अस्पताल में पत्नी की कुछ ऐसे की सेवा, वीडियो देख लोगे हुए भावुक
यह भी पढ़ें- Viral Video: महिला ने कुछ इस तरह लगाई खाने में 'छौंक', किचन से बच्चे को लेकर भागा पति
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।