Viral Video: बुजुर्ग पति ने अस्पताल में पत्नी की कुछ ऐसे की सेवा, वीडियो देख लोगे हुए भावुक
Viral Video सोशल मीडिया पर एक बुर्जुग दंपत्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह एक बुजुर्ग आदमी अपनी पत्नी की अस्पताल में सेवा करता हुआ नजर आ रहा है। खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो की खूबसूरत कहानी-

नई दिल्ली, जेएनएन। शादी उम्र भर साथ निभाने का एक खूबसूरत रिश्ता होता है। इस रिश्ते की खूबसूरती दो लोगों के साथ और तालमेल से जुड़ी होती है। शादी के रिश्ते में एक दूसरे के प्रति प्यार और समर्पण भाव रिश्ते की ताकत होता है, जो दोनों को हमेशा साथ रहने की प्रेरणा देता है। यही प्रेरणा बुढ़ापे में एक मजबूत सहारा बनती है।
बुजुर्ग पति ने अपनी पत्नी के बनाए कुछ इस तरह बाल
सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग दंपत्ति का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग आदमी अपनी पत्नी की अस्पताल में सेवा करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि अस्पताल के बेड पर लेटी बुजुर्ग महिला के साथ उसके पति वही खड़े हैं। उम्र के इस पड़ाव पर दोनों का साथ और समर्पण भाव साफ देखने को मिल रहा है।
सिर्फ़ जिस्म बूढ़ा होता है
प्यार तो हमेशा जवान रहता है ❤️🤗 pic.twitter.com/nkTSdTvQEN
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 2, 2022
जैसे ही वीडियो क्लिप आगे बढ़ती है। बुजुर्ग पति अपनी पत्नी को बेड पर बिठाकर उसके बाल में कंघी करता हुआ नजर आ रहा है। शर्ट पैंट पहने इस बुजुर्ग आदमी की आंखों में अपनी पत्नी के प्रति प्रेम साफ झलक रहा है। जिस तरह से यह अपनी पत्नी के बालों को सवार रहा है। उसे देखकर हर किसी का दिल भर जा रहा है।
बुजुर्ग दंपत्ति का वायरल वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'जिंदगी गुलजार है' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 62 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 15 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 2550 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'यह कितना प्यारा वीडियो है' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दोनों का प्यार देखकर आंखें नम हो गई' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'सच्चा प्यार आखरी सांसों तक निभाया जाता है।'
यह भी पढ़ें- Viral Video: बुजुर्ग महिला ने बीच सड़क पर कुछ ऐसा दिखाया करतब, लोगों ने किया हूनर को सलाम
यह भी पढ़ें- Viral Video: शेर के बच्चों को खिलाता हुआ नजर आया यह आदमी, हिम्मत देख लोगों ने दांतो तले दबाई उंगली
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।