Viral Video: बुजुर्ग महिला ने बीच सड़क पर कुछ ऐसा दिखाया करतब, लोगों ने किया हूनर को सलाम
Viral Video सोशल मीडिया पर एक बुर्जुग महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह दादी बीच सड़क पर लकड़ी के डंडे से करतब करती हुई नजर आ रही हैं। खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो की-

नई दिल्ली, जेएनएन। बूढ़े होने पर बहुत सी चीजे इंसान नहीं कर पाता है, जिसका कारण लोग उम्र को बताते हैं। बढ़ती उम्र के साथ बहुत से लोगों का हौसला भी फीका हो जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो उम्र को अपने रास्ते की बेड़ियां नहीं बनने देते हैं। बुढ़ापे में शारीरिक फिटनेस उतनी नहीं रह जाती, जितनी युवा अवस्था मे होती है। लेकिन अभी भी कुछ बुजुर्ग ऐसे हैं, जो बुढ़ापे में नए-नए कृतिमान रच रहे हैं।
बुजुर्ग महिला का जज्बा
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक बुजुर्ग महिला बीच सड़क पर करतब करती हुई नजर आ रही है। जी हां वीडियो शुरू होते ही देखा जा सकता है कि एक बिजी सड़क के बीचो-बीच एक बुजुर्ग महिला नीली साड़ी मराठी स्टाइल में पहने हुए आती है। जैसे ही वह सड़क के बीच खड़ी होती है। अपने हाथों में लिए हुए दो लकड़ी के डंडो को वह ऊपर हवा में कर देती है। ये डंडे तिरंगे के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं।
जैसे ही वीडियो क्लिप आगे बढ़ती है, दादी पूरे जज्बे के साथ इन डंडो को एक चक्र की तरह हवा में घुमा देती है। लगभग 17 सेकंड तक दादी यह करतब देखती हैं। सड़क पर आती-जाती गाड़ियों के बीच यह नजारा देखने वाला हर कोई दादी के इस हुनर की तारीफ करते नहीं थक रहा है।
दादी का वायरल वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर 'जिंदगी गुलजार है' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 1900 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 2 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 150 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'यह आज का जबरदस्त वीडियो है' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दादी के जज्बे को सलाम' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'ये पेट तय करता है कि अभी रुकना है, या चलना।'
यह भी पढ़ें- Viral Video: रजनीकांत स्टाइल में बकरी ने दिखाई अपनी दादागिरी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।