Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: रजनीकांत स्टाइल में बकरी ने दिखाई अपनी दादागिरी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 09:29 PM (IST)

    Viral Video यह प्यारा और मज़ेदार वीडियो भारतीय वन सेवा आईएफएस के डॉ. सम्राट गौड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इसे शेयर किए जाने के बाद बकरी का यह वीडियो काफी वायरल हो गया है।

    Hero Image
    Viral Video: रजनीकांत स्टाइल में बकरी ने दिखाई अपनी दादागिरी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख देख हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक दुकान पर बकरी रजनीकांत स्टाइल में एक के बाद एक पेप्सी पीकर बोतल खाली कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियो देख आपको भी आश्चर्य होगा कि यह कैसे संभव है कि बकरी ठंडा पी रही है। हालांकि, यह सही है। वीडियो में बकरी प्यासी हिरण की तरह कोल्ड ड्रिंक्स का मजा ले रही है। वीडियो देख ऐसा भी लगता है कि बकरी इंसानों की कॉपी कर रही है। ऐसा भी हो सकता है कि बकरी को लंबे समय से कोल्ड ड्रिंक्स पीने की आदत है।

    इसमें देखा जा सकता है कि एक दूकान के बाहर क्रेड में कोल्ड ड्रिंक्स रखा हुआ है। उसी रास्ते से बकरी गुजर रही थी। उसकी नजर कोल्ड ड्रिंक्स पर पड़ी। यह देख बकरी कुछ पल के लिए रुकी। वह इंसानों को कोल्ड ड्रिंक्स पीते देख खुद भी पीने की सोची। बकरी के मन में यह ख्याल आता है कि आखिर यह चीज क्या है, जिसे लोग पीते हैं।

    वह कुछ देर तक लोगों को देखती रहती है। जब उससे रहा नहीं जाता है, तो वह दुकान के पास आती है। फिर बिना अनुमति के एक के बाद एक कर कोल्ड ड्रिंक्स पीने लगती है। यह वीडियो बेहद दिलचस्प है। ऐसा लगता है कि मानो किसी ने बकरी से बाजी लगा ली है कि एक क्रेड कोल्ड ड्रिंक्स पी जाओगी, तो इनाम मिलेगा। बकरी एक एक कर क्रेड में रखी सभी कोल्ड ड्रिंक्स पी जाती है।

    यह प्यारा और मज़ेदार वीडियो भारतीय वन सेवा, आईएफएस के डॉ. सम्राट गौड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इसे शेयर किए जाने के बाद, बकरी का यह वीडियो काफी वायरल हो गया है। इसे 4 हजार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और सैकडों लाइक्स मिले हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को देख काफी खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, "बिगड़ गयी है।