Viral Video: डॉक्टर ने कुछ इस तरह लगाया इंजेक्शन, बच्चा हंसी से चहका; लोगो ने कहा- नाइस ट्रिक
Viral Video सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक डॉक्टर बेहद अनोखे अंदाज से छोटे बच्चे को इंजेक्शन लगाता हुआ नजर आ रहा है। पूरी खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो का सच-

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे बच्चों को पैदा होने के साथ ही ढेरों इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं। बच्चों को शरीर अनुसार और कई बार जरूर के हिसाब से टेके लगाए जाते हैं। टीकाकरण बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रभावी स्वास्थ्य देख भाल होती है। यह बच्चों को पैदा होने के बाद संक्रामक और जानलेवा बीमारियों से बचाने में मदद करती है।
डॉक्टर ने बच्चे को लगाया इंजेक्शन
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में एक डॉक्टर छोटे से बच्चे को इंजेक्शन लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो क्लिप की शुरुआत में देखा जा सकता है कि किस प्रकार न्यूयॉर्क के एक डॉक्टर छोटे से बच्चे को इंजेक्शन लगाने से पहले उसका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
डाक्टर ने कितने प्यार से इंजेक्शन लगा दिया
और बच्चे को पता भी नहीं चला 👨⚕️💉 pic.twitter.com/Dv6OvMQxO8
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) October 18, 2022
अक्सर बच्चों को जब इंजेक्शन लगाया जाता है तो वह बहुत ज्यादा रोते हैं। लेकिन इस बात को गलत ठहराते हुए न्यूयॉर्क के डॉक्टर ने बच्चे को हंसते- खेलते इंजेक्शन लगा दिया। वीडियो शुरू होते ही डॉक्टर गाना गाते हुए नजर आ रहें हैं। वहीं छोटे से बच्चे को उसके परिजन द्वारा पकड़ा गया है, ताकि वह आसानी से इंजेक्शन लगवा सके। लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को अपनी बातों और खेल में ऐसा मोहित किया कि बच्चा बिना रोए इंजेक्शन लगवा लिया।
डॉक्टर का वायरल वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ज़िंदगी गुलजार है' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 8 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 500 से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 100 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'यह कितना प्यारा वीडियो है' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, काश ऐसे सारे डॉक्टर होते तो कोई बच्चा इंजेक्शन लगवाते हुए नहीं रोता' अन्य यूजर ने लिखा, 'दिल जीतने वाला वीडियो।'
यह भी पढ़ें- Viral Video: पानी में तैरता हुआ खरगोश आया नजर, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।