Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: एफिल टावर के सामने शाहरुख के इस गाने पर डांस कर किया प्रपोज, प्रेमिका ने कुछ ऐसा दिया रिएक्शन...

    By Ashisha Singh RajputEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2022 05:25 PM (IST)

    Viral Video सोशल मीडिया पर एक मैरिज प्रपोजल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का एक लड़की को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में प्रपोज करता हुआ हुआ नजर आ रहा है। पूरी ‌खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो का सच-

    Hero Image
    वीडियो में लड़के के साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी खुशी से झूमती हुई नजर आ रही है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। दो प्यार करने वाले एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने के लिए शादी के बंधन में बनने की इच्छा रखते हैं। किसी भी प्यार को कामयाब तभी माना जाता है, जब दो प्रेमी एक- दूसरे का साथ निभाते हुए रिश्ते को शादी का नाम देते हैं। कई सारे लव कपल्स अपने प्रेमी से शादी करने के लिए उन्हें अलग-अलग तरह से प्रपोज करते हैं। आपने अक्सर ढेरों प्रपोजल वीडियोस देखे होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहरुख खान स्टाइल में लड़के ने किया प्रपोज

    ऐसा ही एक मैरिज प्रपोजल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैरिस के एफिल टावर के सामने सूट-बूट पहने एक लड़के ने अपनी प्रेमिका को अनोखे अंदाज में प्रपोज किया। यह लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को 'मैरी मी' का एक रेड बैनर लगाकर और रेड कारपेट बिछाकर उस पर डांस करते हुए प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है।

    यह लड़का कोई नार्मल डांस नहीं बल्कि एसआरके यानी कि शाहरुख खान के सुपरहिट गाने, 'कोई मिल गया' पर शाहरुख खान के स्टेप करता हुआ दिखाई दे रहा। वीडियो में लड़के के साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी खुशी से झूमती हुई नजर आ रही है।

    मैरिज प्रपोजल का वायरल वीडियो

    इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ज़िंदगी गुलजार है' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 133 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 5 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 600 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।

    एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'शी इज सो लकी' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'हाय! कितना अच्छा तरीका है प्रपोज करने का' अन्य यूजर ने लिखा, 'दिल जीतने वाला वीडियो।'

    यह भी पढ़ें- Viral Video: अखरोट के अंदर की गई अद्भुत डिजाइन, वीडियो देख आश्चर्य पड़े लोग

    यह भी पढ़ें- Viral Video: पानी में तैरता हुआ खरगोश आया नजर, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग