Crocodile Viral Video: 'मां के चप्पल की ताकत तो मगरमच्छ भी जानते हैं', यकीन नहीं आ रहा तो देखें यह वीडियो
Crocodile Viral Video मगरमच्छ को यूं तो बेहद ही खूंखार जानवर के रूप में जाना जाता है जो अपने शिकार को छोड़ता नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको इस बार दोबारा से विचार करने पर मजबूर कर देगा।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। इस दुनिया में कई तरह के जानवर पाए जाते हैं। इनमें से कुछ शांत होते हैं तो कुछ बेहद खूंखार और खतरनाक। इन्हीं खूंखार जानवरों में पानी में रहने वाला मगरमच्छ भी शामिल है। इस जानवर की खास बात यह है कि इसके सामने कोई शिकार आता है तो वह इसे छोड़ता नहीं है। हालांकि इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको हैरान कर देगा। वीडियो की खास बात यह है कि एक मगरमच्छ महिला के चप्पल दिखाने पर वापस लौट जाता है।
'मां की चप्पल की ताकत तो मगरमच्छ भी जानते हैं'
इस वीडियो को ट्विटर पर @_TheFigen हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है, 'मां की चप्पल की ताकत तो मगरमच्छ भी जानते हैं।'
Even crocodiles know the power of the mother slipper. 😂🤣 pic.twitter.com/e9mK0XrahH
— Figen (@_TheFigen) September 10, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक नदी के किनारे पर खड़ी हुई है । इस नदी में कई मगरमच्छ है। इनमें से एक मगरमच्छ महिला की तरफ आता है, लेकिन महिला डरती नहीं है, बल्कि अपना चप्पल उतारकर मगरमच्छ को दिखाती है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि महिला के ऐसा करने से मगरमच्छ वापस किनारे से वापस लौट जाता है।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो पर यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिगेन, मुझे बताओ, क्या आपको मेरे बचपन के उन दर्दनाक पलों की याद दिलाना जरूरी था?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमें विश्वविद्यालयों में मां की चप्पलों के बारे में अध्ययन करने की आवश्यकता है क्योंकि यह वास्तविक है।'
7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को @_TheFigen ट्विटर हैंडल पर 10 सितंबर को रात 10 बजकर 57 मिनट पर शेयर किया गया था। यह वीडियो महज 37 सेकेंड का है। इसे अब तक 7.7 मिलियन लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 62 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया गया है। जबकि 337 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।