Viral Video: पालतू कुत्ते के साथ लुका-छिपी खेलती हुई नजर आई छोटी बच्ची, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Viral Video सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची और उसके पालतू डॉग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह बच्ची अपने डॉग के साथ के लुका-छिपी का खेल खेलती हुई नजर आ रही है। खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो की पूरी कहानी-

नई दिल्ली, जेएनएन। दुनिया भर में डॉग लवर्स की बड़ी तादाद है। डॉग एक बेहद प्यारा और वफादार जानवर होता है। बहुत से लोग डॉग्स को अपने घरों में पालते हैं। डॉग जीतने प्यारे होते हैं उतनी ही प्यारी उनकी हरकतें होती हैं। डॉग्स की खूबी होती है, वे हर पल अलर्ट रहते हैं और आपके हर ऑर्डर्स का बखूबी पालन करते हैं, इंसानों से उनका एक बेहद कखास रिश्ता होता है। डॉग्स जब अपने मालिक के साथ होते हैं तो उनका रवैया देखने वाला होता है। कई बार इनकी हरकतें देख हंसी नहीं रूकती है।
लड़की अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलती हुई आई नजर
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलती हुई नजर आ रही है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर दिल जीत रही है। 25 सेकंड के इस वीडियो में एक लड़की अपने कुत्ते से कहती है कि वे वह छिपने जा रही है और वह उसे लुका-छिपी के खेल के नियम समझाती है। वह कहती है, 'तुम छिप जाओ, और फिर खोजो और मुझे ढूंढो।'
Playing hide and seek.. 😊 pic.twitter.com/iNN6fX2bIE
— Buitengebieden (@buitengebieden) December 23, 2022
उसके समझाने के तुरंत बाद डॉग सबकुछ समझते हुए रियेक्ट करता है। कुत्ता अपनी आंखे बंद कर के कुछ देर लड़की के छुपने तक का वेट करता है, इसके बाद वह लड़की को खोजने के लिए वापस आता है।
छोटे बच्चे का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'बूटेनगिबिडेन' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 1.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 55.5 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत प्यारा, लेकिन कुत्ता हमेशा उसे बहुत जल्दी ढूंढ लेगा' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं भी अपने डॉग के साथ लुका-छिपी खेलता था।', वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'कुत्तो से ज्यादा वफादार साथी कोई नहीं हो सकता है।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।