Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: कालिदास स्टाइल में बच्चे ने क्लास में किया याद लेसन, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 01:37 PM (IST)

    Viral Video इस वीडियो में एक बच्चे ने पढ़ने का जो निंजा टेक्निक अपनाया है। वह काबिलेतारीफ है। इतिहास के पन्नों को पलटने पर कालिदास की विद्या अर्जन की कहानी पढ़ने को मिलती है। कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है।

    Hero Image
    Viral Video: कालिदास स्टाइल में बच्चे ने क्लास में किया याद लेसन, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको महाकवि कालिदास की याद आ जाएगी। इस वीडियो में एक बच्चे ने पढ़ने का जो निंजा टेक्निक अपनाया है। वह काबिलेतारीफ है। इतिहास के पन्नों को पलटने पर कालिदास की विद्या अर्जन की कहानी पढ़ने को मिलती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक बच्चा रोज की तरह आज भी स्कूल पढ़ने आया है। उसके दोस्त भी स्कूल आए हैं। प्रे होने के बाद सभी बच्चे अपने अपने क्लास में जाते हैं। उसके बाद सभी पढ़ने लगते हैं।

    उसी समय एक बच्चा कालिदास स्टाइल में पढ़ने लगता है। आसान शब्दों में कहें तो बच्चा लेसन याद करने के लिए निंजा टेक्निक अपनाता है। इस दौरान वह मानो किसी बर्तन से पानी निकालकर अपने चेहरे धो रहा है। उसी तरह किताब से विद्या समेटकर अपने सिर पर रख रहा है। यह दृश्य बेहद फनी है। हालांकि, बच्चा इस अनुक्रम को पन्ने पलटकर कई बार करता है। इससे पता चलता है कि शायद बच्चे के घरवालों ने कालिदास की चर्चा की होगी। उन्हें बताया होगा कि कैसे कालिदास ने विद्या अर्जन की थी। बच्चे के मन-मस्तिष्क में वह बात स्ट्राइक कर जाती है। अगले दिन वह क्लास में कालिदास स्टाइल में लेसन याद करने लगता है।

    इस वीडियो को Wtf Moments ने शेयर की है

    इस वीडियो को Wtf Moment ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 लाख 9 हजार से अधिक बार देखा गया है और 6 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। एक युजर ने कमेंट कर लिखा है-यह छात्र ट्रंप के स्कूल से है।

    Image Credit: Wtf Moments