Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: शार्क से पंगा लेना शख्स को पड़ा महंगा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 09:17 PM (IST)

    इस वीडियो को 1000 WAYS TO DIE ने सोशल मीडिया के ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 29 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट कर शख्स की आलोचना की है।

    Hero Image
    Viral Video: शार्क से पंगा लेना शख्स को पड़ा महंगा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: "छोटा बच्चा जान के, ना कोई आंख दिखाना रे, मासूम फिल्म का यह गाना बेहद मशहूर हुआ था। आज भी बच्चों की जुबान पर यह गाना रहता है। बड़े लोग भी बच्चों को हल्के में नहीं लेते हैं। खासकर, इंटरनेट के जमाने में बच्चे और स्मार्ट हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज के जेनरेशन के बच्चे तो बहुत आगे निकल गए हैं। चाहकर उन्हें कोई बेवकूफ नहीं बना सकता है। ये बच्चे दिल के अच्छे होते हैं, लेकिन शरारती भी होते हैं। जानवरों के बच्चे भी बेहद प्यारे होते हैं, लेकिन अपने पिता पदचिन्हों पर चलना पसंद करते हैं। इसका प्रमाण सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है।

    इस वीडियो में एक शख्स ने शार्क के एक बच्चे को पकड़ने की कोशिश की है। मानो शख्स उसे बच्चा समझ रहा है। शख्स को यह पता नहीं है कि वह शार्क की जाति का है। कहते हैं न कि शेर का बच्चा शेर ही बनता है। बच्चा समझकर उससे पंगा नहीं लेना चाहिए। शख्स शार्क के बच्चे को बच्चा समझकर गलती कर बैठता है। इसका परिणाम भी शख्स को भुगतना पड़ता है।

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने परिवार के साथ पिकनिक पर है। इसके लिए उन्होंने बोट रेंट पर लिया है। सभी लोग समुद्र की सैर कर रहे हैं। तभी एक शार्क का बच्चा नाव के समीप आ जाता है। शख्स की नजर शार्क के बच्चे पर पड़ती है। उसे लगता है कि वह (शार्क) तो बच्चा है। चलो, उसके साथ कुछ मस्ती करते हैं। बच्चे भी पापा की बात से सहमत हो जाते हैं। हालांकि, शख्स की पत्नी सहमत नहीं है।

    तभी वह शार्क के बच्चे को पकड़ने की कोशिश करने लगता है। शार्क के बच्चे को लगता है कि समुद्री जीव ने उस पर हमला किया है। यह जान वह अपने बचाव में शख्स के हाथ को पकड़ लेता है। इससे शख्स के हाथ में जख्म आ जाता है। वह किसी तरह अपनी हाथ को शार्क के चुंगल से बचा पाता है।

    इस वीडियो को 1000 WAYS TO DIE ने सोशल मीडिया के ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 29 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर शख्स की आलोचना की है।

    Image Credit: 1000 WAYS TO DIE