Move to Jagran APP

Biggest Robberies: क्या दुनिया की 10 सबसे बड़ी बैंक डकैतियों के बारे में जानते हैं आप, बगदाद का नाम है ऊपर

Worlds Biggest Robberies दुनिया में हर साल बहुत सी चोरी/डकैती/लूट होती रहती है और आज हम उन्हीं में से कुछ चुनिंदा रीयल लाइफ लूट की कहानी बता रहे हैं जिसमें फिल्मों जैसा ही रोमांच है। बैंक डकैती के अब तक के इतिहास से पेश है 10 ऐसी बैंक डकैतियां

By Babli KumariEdited By: Published: Mon, 17 Oct 2022 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2022 06:49 PM (IST)
Biggest Robberies: क्या दुनिया की 10 सबसे बड़ी बैंक डकैतियों के बारे में जानते हैं आप, बगदाद का नाम है ऊपर
ये हैं दुनिया की दस सबसे बड़ी बैंक लूट की घटनाएं (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। World's Biggest Robberies पैसा कमाना सबकी चाहत होती है। कोई रोटी, कपड़ा और मकान के लिए कमाता है तो कोई सुख सुविधाओं के लिए। दुनिया में ईमानदारी से पैसा कमाने वालों की कमी नहीं है, लेकिन गलत तरीके अपनाने वाले भी कम नहीं हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बता रहे हैं, जिसमें शामिल लोगों ने दुनिया की सबसे बड़ी डकैतियों को अंजाम दिया था।

loksabha election banner

कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने या पैसों की चाहत में लुटेरों ने कई हैरतगंज लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसके बारे में आप जानेंगे तो आपको भी हैरानी होगी। विश्व में बैंक डकैती (world's biggest bank robberies) की घटनाओं का एक इतिहास रहा है। इन डकैतियों में जो तरकीब अपनाई गई उसे जानकर आपको भी आश्चर्य होगा। पैसे कमाने की यह शॉर्टकट चाहत तभी तक सफल होती है जब तक आप पकड़े नहीं जाते। लेकिन कई लुटेरे अंततः खुद को सलाखों के पीछे पाते हैं।

बैंक लूट पर वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट'

आप सब ने मशहूर वेब सीरीज़ 'मनी हाइस्ट' के बारे में सुना होगा। जिसमें कुछ लोग मिलकर एक बैंक लूटने का शानदार प्लान बनाते हैं। और आख़िरकार वो सफल भी हो जाते हैं। पर पकड़े जाने के डर की वजह से वो ज़िन्दगी भर छिपते-छिपाते जीते हैं। और अंततः वो चोरी उन्हें मौत के मुंह में धकेल देती है। ज़िन्दगी और फिल्में एक जैसी नहीं होती। कुछ चीज़ें ज़रूर मिलती है पर सच्चाई कल्पना से अलग होती है। रियल लाइफ में इसका अंत हमेशा बुरा ही होता है।

बैंक डकैती के अब तक के इतिहास से पेश है 10 ऐसी बैंक डकैतियां ( bank robberies) जो विश्व में बड़ी डकैतियों (World's Biggest Robberies)  के रुप में जानी जाती हैं। सबसे कम राशि से शुरू करते हुए आज हम जानेंगे दुनिया की अबतक की सबसे बड़ी राशि वाली लूट...

10. डनबर बैंक चोरी (साल 1997)

  • चोरी की राशि- 150 करोड़ रुपये

साल 1997 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्थित डनबर बैंक में एक चोरी हुई। इस चोरी की हैरान करने वाली बात ये थी कि इसका मास्टरमाइंड बैंक में ही काम करने वाला रीजनल सेफ्टी इंस्पेक्टर था। उसने अपने 5 दोस्तों को चोरी करने के लिए चुना और बैंक की हर कमजोर कड़ी के बारे में समझाया। उन्होंने आसानी से गार्ड्स पर काबू पाया और लगभग 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश लेकर फरार हो गए। हालांकि, बाद में एक चोर ने जुर्म कुबूल कर लिया और वो सारे पकड़े गए।

9. यूनाइटेड कैलिफोर्निया बैंक डकैती (साल 1972)

  • चोरी की राशि - 247 करोड़ रुपये

संयुक्त कैलिफोर्निया बैंक चोरी 24 मार्च 1972 को हुई, ओहियो के एक पेशेवर अपराधी, एमिल डिन्सियो ने छह लुटेरों के एक गिरोह को इकट्ठा किया और उन्हें कैलिफोर्निया ले जाया गया। उन्होंने एक टाउन हाउस किराए पर लिया और एक बैंक डकैती की योजना बनाई जहां उन्होंने (गलती से) सुना था कि राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने एक मल्टीमिलियन डॉलर स्लश फंड रखा था। लुटेरों ने कई मिलियन डॉलर उड़ा लिए। कुछ महीनों के बाद ठीक उसी तरह से ओहियो में भी बैंक में डकैती हुई, जिसके बाद सभी आरोपी पकड़े गए और सबको सजा हुई।

8. द ब्रिटिश बैंक ऑफ़ द मिडिल ईस्ट डकैती (साल 1976)

  • चोरी की राशि- 164 करोड़ से 411 करोड़ के बीच

साल 1976 में बेरुत में गृहयुद्ध के दौरान इस बैंक को करीब हफ्ते भर तक लूटा गया। लुटेरों ने 44.5 मिलियन डॉलर नकद, स्टॉक, सोने की छड़ें, गहने और अन्य कीमती सामान लूट लिए। इसके अलावा स्टॉक्स और बांड्स भी लूट लिया गया, जिसका अबतक कोई पता नहीं चल पाया है। लूट में से कोई भी बरामद नहीं किया गया था और किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। आज चोरी का माल 1976 में उसके मूल्य से तीन गुना से भी अधिक मूल्य का है।

7. नॉर्दर्न बैंक डकैती (साल 2004)

  • चोरी की राशि: 337 करोड़

क्रिसमस 2004 से एक हफ्ते पहले, उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट में लुटेरे पुलिस अधिकारियों के रूप में तैयार हुए और दो बैंक प्रबंधकों के घरों में घुस गए। उनके परिवारों को बंधक बना लिया, और प्रबंधकों को अगले दिन सामान्य रूप से काम पर जाने का निर्देश दिया गया था। लुटेरों ने बंधकों को आजाद करने के एवज में बैंक से करोड़ों की रकम पर हाथ साफ किया। हालांकि इसमें गिरफ्तारियां हुईं, लेकिन अरबों की ये लूट आज तक पुलिस के लिए अनसुलझी गुत्थी बनी हुई है। मामला अभी भी अनसुलझा है और अब तक केवल एक व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

6. ब्रिंक्स-मैट डकैती (साल 1983)

  • चोरी की राशि - 337 करोड़

'क्राइम ऑफ द सेंचुरी' नाम से मशहूर ये डकैती लंदन के हीथ्रो हवाई अड्ढे पर हुई थी। यहां 6 डकैत मैट के वेयरहाउस में घुसे और सिक्यूरिटी गार्ड्स को गन प्वाइंट पर ले लिया। यहां से डकैतों ने 3 मिलियन यूरो कैश में लूटे, साथ ही 26 मिलियन यूरो के सोने और हीरे भी लूटे। बदमाशों ने कर्मचारियों पर पेट्रोल डालकर धमकाया और लॉकर की जानकारी ली। अबतक लूट का माल बरामद नहीं हुआ, न ही बदमाशों को किसी तरह की सजा हुई।

5. बैंको सेंट्रल डकैती (साल 2005)

  • चोरी की राशि - 589 करोड़

ब्राजील में बैंक के नीचे से ढाई सौ फीट लंबी सुरंग खोदकर करोड़ों की लूट को अंजाम दिया गया। 2005 में ब्राजील के फोर्टालेजा में बैंको सेंट्रल सेंधमारी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया की सबसे बड़ी बैंक डकैती के रूप में मान्यता दी थी। लुटेरों ने यहां की बैंको सेंट्रल से 71.6 मिलियन की रकम पर हाथ साफ किया। इसे अब तक की सबसे सूझ-बूझ वाली लूट करार दिया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लुटेरे भूमि निर्माण के व्यापारी बनकर तीन महीने तक सुंरग खोदते रहे।

4. सेक्युरिट्स डिपो डकैती (साल 2006)

  • चोरी की राशि- 683 करोड़

ब्रिटिश इतिहास की सबसे बड़ी नकद डकैती 2006 में केंट में एक सुरक्षा सेवा कंपनी के गोदाम में घटी थी। एक अंदर के आदमी ने तैयारी में सेक्युरिट्स डिपो के इंटीरियर को फिल्माया। लुटेरों ने बैंक के मैनेजर के परिवार को बंधक बनाकर 14 बैंककर्मियों को बांध दिया और कई घंटों तक बैंक को लूटा। लुटेरों ने करीब 83 मिलियन डॉलर पर हाथ साफ किया। हालांकि बाद में लुटेरे धरे गए और उन्हें जेल भेज दिया गया। लगभग 83 मिलियन डॉलर की चोरी की। उनके बदले भेषों के बावजूद, कुछ लुटेरे पकड़े गए, और मुखौटे को डिजाइन करने वाले मेकअप कलाकार मामले में मुख्य गवाह बन गए।

3. नाइट्सब्रिज सिक्यॉरिटी डिपोजिट (साल 1987)

  • चोरी की राशि- 799 करोड़

तीसरी सबसे बड़ी बैंक लूट को इटली के नाइट्सब्रिज सिक्यॉरिटी डिपोजिट में अंजाम दिया गया। लूट की ये वारदात इटली के कुख्यात अपराधी वलेरियो विक्की ने अपने गुर्गों के साथ साल 1987 में अंजाम दी। कैश, जवाहरात समेत करीब 97 मिलियन डॉलर की लूट की गई थी। बैंकर्मियों की खोपड़ी पर बंदूकें तान के भारी लूट को अंजाम दिया। सबसे दिलचस्प बात तब हुई जब वलेरियों अपने घर से अपनी फेवरेट फरारी लेने आया तो दबोच लिया गया।

2. दार एस सलाम बैंक डकैती (साल 2007)

  • चोरी की राशि - 2321 करोड़

साल 2007 में बगदाद की दार एस सलाम बैंक को इसी के सुरक्षाकर्मियों ने ही लूट लिया। लूटी हुई रकम इतनी थी कि एकबार में ही बैंक कंगाल हो गया। बैंक से करीब 232 मिलियन डॉलर की रकम लूटी गई।  कथित तौर पर, ये चोरी कई बैंक गार्डों द्वारा की गई थी। सरकार को संदेह था कि लुटेरों के स्थानीय पुलिस और मिलिशिया के भीतर भी संपर्क थे, जिसने उन्हें बगदाद में कई चौकियों से गुजरने की अनुमति दी थी।

1. सेंट्रल बैंक ऑफ इराक डकैती (2003)

  • चोरी की राशि - 7574 करोड़

बगदाद में एक डकैती इतिहास में सबसे बड़ी बैंक डकैती बन गई। इराक के बगदाद में मौजूद सेंट्रल बैंक ऑफ इराक में चोरी हुई। इसका मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन था। 2003 में इराक युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले तीन बड़े ट्रक सेंट्रल बैंक को भेजे गए थे। साथ ही, उन्होंने अपने बेटे कुसे को एक हस्तलिखित नोट भेजा जिसमें अनुरोध किया गया था कि दुश्मन के हाथों से लगभग $ 1 बिलियन वापस ले लिया जाए। इस चोरी में लूटे गए कुल 920 मिलियन डॉलर्स यानी करीब 7 हजार करोड़ रुपये थे।

यह भी पढ़ें- Weird Laws: रात में टॉयलेट फ्लश करना तो कहीं सेल्फी क्लिक करना है प्रतिबंधित, ऐसे हैं कुछ देशों के कानून

यह भी पढ़ें- History of Indian Trains: 150 साल से भी ज्यादा समय से चल रही है सबसे पुरानी भारतीय ट्रेन, आजादी से पहले शुरू हुईं थीं ये 5 ट्रेनें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.