Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Health Day 2022: क्या आप जानते हैं एक मिनट में कितनी बार धड़कता है दिल, 10 प्वाइंट में जानें कुछ रोचक तथ्‍य

    By Mahen KhannaEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 09:03 AM (IST)

    World Health Day आज दुनियाभर में हृदय दिवस मनाया जा रहा है। भारत में हर दिन लाखों लोग हृदय रोग से ग्रस्त मिल रहे हैं। लेकिन लोगों को आज भी हृदय को लेकर सामान्य जानकारी तक नहीं है। आइए जानें हृदय से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी..

    Hero Image
    विश्व हृदय दिवस 2022: हृदय से जुड़े रोचक तथ्य।

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग हृदय ही माना जाता है। हृदय का काम पूरी धमनियों के माध्यम से आक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर रक्त को ऊतकों और शरीर के अन्य हिस्सों पम्प कर पहुंचाना है। आजकल लोगों को हृदय संबंधी बिमारियां भी घेर रहीं है। आए दिन हृदयघात से लोगों की जान जाने की सूचना मिलती है। लेकिन आज भी लोगों को दिल से जुड़ी सामान्य जानकारी नहीं हैं। आज हम विश्व हृदय दिवस पर आपको 10 प्वाइंट में कुछ रोचक जानकारियां देने जा रहे हैं, आइए जानें....

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. क्या आप जानते हैं, आपका दिल एक मिनट में कितनी बार दड़कता है? नहीं, तो बता दें कि हम सबका दिल सामान्य तौर पर 60 से 100 बार एक मिनट में धड़कता है।

    2. अगर आपका दिल आपके शरीर से हटा भी दिया जाए तब भी यह धड़कता रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें मौजूद इलेक्ट्रिकल प्रभाव हमेशा सक्रिय रहते है।

    3. डाक्टरों की मानें तो आपके दिल के लिए सबसे बेहतर चीज डार्क चाकलेट साबित हो सकती है। इसे खाने से हार्ट अटैक के चांस कम हो जाते हैं। हालांकि, डाक्टरों का कहना है कि हमें एक निश्चित मात्रा में ही इसे खाना चाहिए।

    4. आमतौर पर हार्ट अटैक को ही लोग कार्डियक अरेस्ट मानते हैं। लेकिन, हार्टअटैक तब आता है जब अचानक ही हृदय की किसी मांसपेशी में खून का संचार बंद हो जाता है। हार्टअटैक में हृदय बाकी शरीर के हिस्सों को खून का संचार करता रहता है। वहीं, दूसरी ओर कार्डियक अरेस्ट में हृदय खून का संचार ही पूर्ण रूप से बंद कर देता है। कार्डियक अरेस्ट में किसी भी हिस्से को खून नहीं पम्प होता है और सांस आनी भी बंद हो जाती है।

    5. एक दिन में हृदय 1 लाख से ज्यादा बार धड़कता है और इसी के साथ वह हर दिन आमतौर पर 2000 गैलन खून को पम्प करता है।

    6. हृदय रोग के लिए वैसे तो कई चीजों को कारण बताया जाता है। लेकिन इसके मुख्य कारणों में मनुष्य का धूम्रपान करना, शराब पीना, ज्यादा तनाव लेना, कोलेस्टेराल बढ़ना, मोटापा और हाई बीपी होता है।

    7. पुरुष के मुकाबले महिलाओं का दिल 8 बार अधिक धड़कता है।

    8. एक नवजात शिशु की धड़कन सबसे तेजी से धड़कती है। उसका दिल एक मिनट में 70 से 160 बार धड़क सकता है। वहीं, बुढ़ापे में यह सबसे धीमा यानि 30 से 40 बार ही धड़कता है।

    9. हमारे दिल का वजन 250 से 350 ग्राम का होता है। यह 12 सेमी लंबा और 8 सेमी चौड़ा होने के साथ 6 सेमी मोटा होता है।

    10. दुनिया में पहली दफा ओपन हार्ट सर्जरी वर्ष 1893 में हुई थी। इसे अमेरिका के हार्ट स्पेशलिस्ट डैनियल हेल विलियम्स ने की थी।

    यह भी पढ़ें- World Heart Day 2022: आदतें तो बदलनी पड़ेगी, यह दिल का मामला है, पढ़िए हार्ट अटैक के मुख्‍य कारण और एक्‍सपर्ट की राय

    World Heart Day 2022: युवाओं में क्यों ज़्यादा देखे जा रहे हैं दिल की बीमारी के मामले? जानें एक्सपर्ट्स की राय